scorecardresearch
 

Top Gainer Stock: एयरटेल ने मचाया गदर, निवेशकों ने 5 दिन में छापे ₹36000 करोड़

Stock Market के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी बीते सप्ताह बढ़त में रहे. इस बीच सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में शामिल छह ने महज पांच दिनों के भीतर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली.

Advertisement
X
बीते सप्ताह बढ़त में रहा शेयर बाजार. (Photo: GettyImage)
बीते सप्ताह बढ़त में रहा शेयर बाजार. (Photo: GettyImage)

शेयर बाजार (Share Market) के लिए बीता सप्ताह तमाम उतार-चढ़ाव के बाद फायदेमंद रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 663 अंक की बढ़त में रहा, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) में पूरे हफ्ते में कुल 215 अंकों की उछाल दर्ज की गई. 

बाजार को दोनों इंडेक्स में तेजी के बीच मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों यानी Sensex Top-10 Firms में से छह की मार्केट वैल्यू में तगड़ा उछाल आया. इनमें टेलीकॉम दिग्गज भारतीय एयरटेल अव्वल रही. वहीं दूसरी ओर रिलायंस समेत चार कंपनियों को घाटा उठाना पड़ा. 

Airtel के निवेशकों की मौज 
शेयर मार्केट में लिस्टेड टॉप-10 में से जिन छह कंपनियों के निवेशकों ने कमाई की है. उनमें एयरटेल के अलावा बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और HDFC Bank जैसे नाम शामिल हैं. इन छह कंपनियों का कंबाइंड रूप से मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते पांच दिन कारोबारी दिनों में करीब 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा है.

बात करें, Bharti Airtel Market Cap की, तो इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये उछलकर 11.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इस हिसाब से एयरटेल के निवेशकों ने महज पांच दिन में ही 36,529 करोड़ रुपये छाप डाले.  

Advertisement

बजाज समेत ये कंपनियां फायदे में
एयरटेल के बाद अपने निवेशकों को कमाई कराने के मामले में दूसरे नंबर पर बजाज फाइनेंस रही. Bajaj Finance Market Cap 33,060 करोड़ रुपये की उछाल के साथ बढ़कर 6.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 

ICICI Bank के निवेशकों ने भी कमाई की और इस प्राइवेट बैंक का एमकैप 10.12 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसके निवेशकों की दौलत में पांच दिन में 16,084 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. देश की सबसे बड़ी बीमा दिग्गज एलआईसी की मार्केट वैल्यू में 8,602 करोड़ रुपये का उछाल आया और ये  बढ़कर 5.44 लाख करोड़ हो गई.

मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में पैसे लगाने वाले भी बीते सप्ताह मौज में रहे. HDFC Bank MCap 7,665 करोड़ रुपये, जबकि HUL Market Cap 6,461 करोड़ रुपये उछला. 

RIL-SBI ने कराया नुकसान
सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में शामिल जिन छह फर्मों ने अपने निवेशकों को नुकसान कराया है, उनमें पहले पायदान पर लार्सन एंड टुब्रो और दूसरे पर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani Reliance) रही. जहां एलएंडटी का मार्केट कैप 26,572 करोड़ रुपये घटकर 5.54 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, तो वहीं Reliance Market Cap 18,946 करोड़ रुपये की गिरावट लेकर 17.64 लाख करोड़ रुपये रह गया. 

Advertisement

इसके अलावा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मार्केट वैल्यू (SBI Market Value) बीते सप्ताह 4,846 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ कम होकर 9.60 लाख करोड़ रुपये, जबकि टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस की वैल्यू 1,031 करोड़ रुपये की कमी के साथ 7.57 लाख करोड़ रुपये रह गई. 

नुकसान के बाद भी RIL का दबदबा
भले ही बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज को नुकसान उठाना पड़ा हो, लेकिन इसके बाद भी सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों की लिस्ट में इसका दबदबा कायम रहा. Reliance नंबर-1 पोजिशन पर काबिज रही. इसके बाद क्रमश: 
एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एलआईसी और एचयूएल का स्थान रहा. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement