scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

US-ईरान में तनाव, अचानक आज बंद इन 3 देशों के शेयर बाजार, जानिए क्‍यों?

अमेरिका ईरान में तनाव से शेयर बाजार गिरा
  • 1/7

अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ चुकी है. अमेरिका ने जहाजों को निकालने के लिए प्रोजेक्‍ट फ्रीडम शुरू किया है. उधर, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर यहां से बिना कोई अनुमति के गया तो हमला होगा. अमेरिका ने यह भी कहा है कि उसने ईरानी नावों पर हमला किया है. वहीं ईरान भी अमेरिकी जहाजों पर हमले का दावा किया है यानी अब ये तनाव अब टकराव की ओर फिर बढ़ रही है. इस बीच, तेल की कीमतें 110 डॉलर के ऊपर जा चुकी हैं और शेयर बाजारों में गिरावट है. (Photo: Pixabay) 

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
  • 2/7

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी 200 अंक से ज्‍यादा टूट चुका है, जबकि सेंसेक्‍स में 700 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बीच, कुछ देशों के शेयर बाजार बंद हैं. आइए जानते हैं कुछ एशियाई शेयर बाजार में क्‍यों गिरावट आई है.  (Photo: Pixabay) 

इन तीन देशों का बाजार बंद
  • 3/7

इन तीन देशों का बाजार बंद: 5 मई 2026 को एशिया के Japan, China और South Korea के शेयर बाजार बंद हैं. इसके पीछे अलग-अलग देशों में मनाए जा रहे राष्ट्रीय अवकाश मुख्य वजह है, जिनके कारण ट्रेडिंग गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं.   (Photo: Pixabay) 

Advertisement
क्‍यों बंद है जापान का बाजार? 
  • 4/7

क्‍यों बंद है जापान का बाजार? 

सबसे पहले जापान की बात करें तो यहां 5 मई को चिल्‍ड्रेन डे मनाया जाता है. इस दौरान देश में लगातार छुट्टियां रहती हैं, और इसी कारण टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग नहीं होती.गोल्‍डेन वीक जापान के सबसे बड़े छुट्टी सीजन में से एक माना जाता है, जिसका असर वित्तीय बाजारों पर भी साफ दिखता है.  (Photo: Pixabay) 

चीन का बाजार भी आज बंद 
  • 5/7

चीन का बाजार भी आज बंद 

वहीं चीन में भी 1 मई से शुरू होने वाली 'लेबर डे' (मजदूर दिवस) की छुट्टियां कई दिनों तक चलती हैं. साल 2026 में यह अवकाश अवधि बढ़ाए जाने के चलते 5 मई तक बाजार बंद रखा गया. इस दौरान शंघाई और हेंगझेन स्टॉक एक्सचेंज में कोई ट्रेडिंग नहीं हुई, जिससे एशियाई बाजारों में गतिविधि सीमित रही.  (Photo: Pixabay) 

साउथ कोरिया का बाजार भी बंद 
  • 6/7

साउथ कोरिया का बाजार भी बंद 

साउथ कोरिया में 5 मई को चिल्‍ड्रेन डे मनाया जाता है, जो एक नेशनल वीक है. इस दिन परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने की परंपरा है, जिसके चलते कोरिया एक्सचेंज (KRX) भी बंद रहता है.इन तीनों बड़े एशियाई बाजारों के एक साथ बंद रहने से क्षेत्रीय और वैश्विक निवेशकों की नजर अन्य बाजारों पर रही.   (Photo: Pixabay) 

एशियाई बाजार में गिरावट
  • 7/7

एशियाई बाजार में गिरावट: कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण एशियाई बाजारों में सुस्ती का माहौल देखने को मिला, जबकि निवेशक अगले कारोबारी दिन के लिए रणनीति बनाते नजर आए. कुल मिलाकर, 5 मई 2026 को इन बाजारों के बंद रहने की वजह कोई आर्थिक या संकट की स्थिति नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों के नेशनल अवकाश रहे. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)  (Photo: Pixabay) 

Advertisement
Advertisement