एक ओर जहां चीनी की कीमत में तगड़ा उछाल (Sugar Price Hike India) देखने को मिला है और इसने देश में राजनीतिक उथल-पुथल मचा रही थी, तो वहीं भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड शुगर स्टॉक्स में भी जोरदार रैली (Sugar Stock Rally) देखने को मिल रही है. धामपुर शुगर से लेकर बलरामपुर शुगर तक तमाम कंपनियों के शेयर तूफानी तेजी के साथ अपने निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं. (Photo: File/ITG)
चीनी में उछाल, मचा राजनीति बबाल
चीनी की कीमत को लेकर भारत में राजनीतिक घमासान जारी है. त्योहारी सीजन में Sugar Price Hike को मुद्दा बनाकर विपक्ष लगातार सरकार की घेराबंदी में लगा है और बड़े आरोप लगा रहा है. विपक्ष का कहना है कि इथेनॉल बनाने के लिए गन्ने का इस्तेमाल करने से देश में चीनी की सप्लाई कम हो रही है और उसके चलते कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. वहीं नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) इन आरोपों को खारिज कर रही है और साफ कहती नजर आ रही है कि चीनी की देश में कोई कमी नहीं है और न ही इसकी कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे इथेनॉल का कोई रोल है. बता दें चीनी रिटेल मार्केट कीमत 65 रुपये प्रति किलो या इससे ज्यादा हो गई है. महीनेभर में भाव में 15 फीसदी के आसपास उछाल आया है. (Photo: AI)
बलरामपुर-उत्तम चीनी मिल का शेयर
Sugar Price Hike के बीच चीनी उत्पादन से जुड़ी बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है. इस कंपनी का शेयर (Balrampur Chini Mills Share Price) सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही करीब 11 फीसदी तक उछल चुका है. सोमवार को भी ये ग्रीन जोन में 728.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. दूसरी ओर उत्तम शुगर मिल का शेयर (Uttam Sugar Mills Share) सोमवार को खुलने के साथ ही करीब 10 फीसदी उछल गया और खबर लिखे जाने तक 8.48% चढ़कर 350.71 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. (Photo: ITG)
धामपुर शुगर कंपनी का शेयर
शुगर स्टॉक्स की लिस्ट में अगला नाम धामपुर शुगर मिल्स का आता है. Dhampur Sugar Mills Share Price पांच दिन में ही 12 फीसदी उछल चुका है और सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही ये 6 फीसदी से ज्यादा उछलकर 199.92 रुपये पर जा पहुंचा, जो इसका 52 वीक का हाई लेवल भी है. बीते एक महीने में इस Sugar Stock ने अपने निवेशकों को करीब 38 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है. (Photo: ITG)
ये शुगर स्टॉक बना रॉकेट
चीनी बनाने और बेचने वाली अन्य कंपनियों के शेयरों पर नजर डालें, तो इस लिस्ट में शामिल बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड का शेयर (Bajaj Hindusthan Sugar Price) रॉकेट की रफ्तार से भागता दिख रहा है. कंपनी का स्टॉक सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही करीब 12% चढ़ गया और निवेशकों को मालामाल कर दिया. पांच कारोबारी दिनों में इस शेयर की कीमत में 40% की तेजी आई है और इसका भाव 26 रुपये के 52 वीक के नए हाई लेवल पर पहुंच गया है. (Photo: ITG)
इन शेयरों में भी आई तेजी
चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही जिन अन्य शेयरों में तेजी आई है. उनमें डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज का शेयर भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. ये स्टॉक सोमवार को 520 रुपये पर पहुंच गया और पिछले पांच दिन में 10 फीसदी के आसपास उछला है. इसके अलावा श्री रेणुका शुगर प्राइस में भी जोरदार उछाल आया है. इसकी कीमत 9 फीसदी के आसपास उछलकर 27.68 रुपये पर पहुंच गई है. (Photo: ITG)
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)