scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

क्‍या और आएगी तेजी? आज 19% चढ़ा ये दिग्‍गज स्‍टॉक, FII ने भी बढ़ाया स्‍टेक

भारी गिरावट के बाद रिकवरी
  • 1/7

बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद, गुरुवार को थोड़ी रिकवरी देखने को मिली. इस दौरान कुछ शेयरों ने शानदार तेजी दिखाई, जिसमें एक दिग्‍गज स्‍टॉक भी शामिल है. गुरुवार को यह शेयर इंट्राडे के कारोबार के दौरान करीब 20 फीसदी चढ़ गया, लेकिन कारोबार बंद होने तक 18.40 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. 

भारी दबाव में ये शेयर 
  • 2/7

भारी दबाव में ये शेयर 
इस शेयर में लगातार विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा खरीदारी भी बढ़ी है. हम बात कर रहे हैं कल्‍याण ज्‍वैलर्स के बारे में, जिसके शेयर गुरुवार को 18.40 फीसदी चढ़कर 443 रुपये पर पहुंच गए. यह तेजी तब आई है, जब यह शेयर पिछले कुछ सालों से भारी दबाव झेल रहा है. 

एक साल में 24 फीसदी नीचे ये शेयर
  • 3/7

एक साल में 24 फीसदी नीचे ये शेयर
हालांकि, पिछले दो दिनों में करीब 25 फीसदी की तेजी ने थोड़े दर्द को कम किया है. अब एक साल में यह शेयर 24 फीसदी टूटा है . छह महीने में इस शेयर में 14 फीसदी गिरा है और तीन महीने के दौरान भी इसमें 1 फीसदी की गिरावट आई है.

Advertisement
FII बढ़ा रहे हिस्‍सेदारी 
  • 4/7

FII बढ़ा रहे हिस्‍सेदारी 
कल्‍याण ज्‍वैलर्स के स्‍टॉक होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो वर्ष 2025 की सितंबर तिमाही में इसमें विदेशी निवेशकों की हिस्‍सेदारी अचानक से घटकर 14.12 फीसदी रह गई थी. लेकिन फिर इसी वर्ष की दिसंबर तिमाही में इसे बढ़ाकर 14.54 फीसदी कर दी गई. इसके बाद, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में इसे बढ़ाकर 14.55 फीसदी कर दी गई है. प्रमोटर्स ने भी इसमें हिस्‍सेदारी 62.76 फीसदी से बढ़ाकर 62.87 फीसदी कर दिया है.

क्‍यों अचानक से आई तेजी? 
  • 5/7

क्‍यों अचानक से आई तेजी? 
केरल के त्रिशूर स्थित आभूषण विक्रेता की वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में राजस्व में हुई अच्छी वृद्धि के बाद खरीदारी में रुचि देखी गई है. कंपनी ने कहा कि हाल ही में समाप्त हुई तिमाही बेहद संतोषजनक रही, जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में समेकित राजस्व में लगभग 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. 

क्‍या आगे भी कल्‍याण ज्‍वैलर्स के शेयर में आएगी तेजी? 
  • 6/7

क्‍या आगे भी कल्‍याण ज्‍वैलर्स के शेयर में आएगी तेजी? 
एंजल वन के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च के चीफ मैनेजर ओशो कृष्ण ने कहा कि शेयर में तेजी का संभावित संकेत दिख रहा है और 450 रुपये से ऊपर की निरंतर बढ़त से शेयर में एक नई तेजी आने की संभावना है. फिलहाल, 415-400 रुपये का लेवल शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव को कम करने में सहायक हो सकता है, जबकि 450 रुपये का लेवल अभी रेजिस्‍टेंस दिखाई देता है. 

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के मुख्य रिसर्च अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि कल्याण ज्वैलर्स के शेयर चार्ट पर मजबूत दिख रहे हैं और निकट भविष्य में 470 रुपये तक पहुंच सकते हैं. उन्होंने 400 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है.

डिस्‍क्‍लेमर
  • 7/7

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement