scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Silver Price Crash: लगातार तीसरे दिन भी चांदी में भारी गिरावट, सोना हो गया इतना सस्ता

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
  • 1/6

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को जहां एक ओर शेयर बाजार में भूचाल (Stock Market Crash) आया, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोना-चांदी का भाव भी भरभराकर टूटा (Gold-Silver Rate Fall) है. 1 किलो चांदी का भाव झटके में 7800 रुपये से ज्यादा कम हो गया, तो सोना भी करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. (Photo: ITG)

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
  • 2/6

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव अपने पिछले बंद 2,30,857 रुपये की तुलना में गिरावट के साथ ओपन हुआ था और दिनभर के कारोबार के बाद शाम के समय ये तेज रफ्तार से फिसलते हुए 2,23,026 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो वायदा चांदी एक ही दिन में 7831 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में चांदी का भाव फिसला
  • 3/6

घरेलू मार्केट में चांदी का भाव फिसला
न सिर्फ MCX Silver Price में क्रैश देखने को मिला है, बल्कि घरेलू मार्केट में भी चांदी की चमक फीकी पड़ी है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर 8 जुलाई के अपडेटेड रेट देखें, तो ये मंगलवार को 2,27,200 रुपये बंद हुई थी. वहीं बुधवार को शाम के समय घरेलू बाजार में ये कीमती धातु 5650 रुपये की गिरावट लेकर 2,21,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. (Photo: Reuters)

Advertisement
सोने का भाव भी हो गया कम 
  • 4/6

सोने का भाव भी हो गया कम 
MCX Gold Rate  पर नजर डालें, तो वायदा कारोबार में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड का रेट बीते कारोबारी दिन 1,45,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं रेड जोन में खुलने के बाद दिनभर गिरावट में ट्रेड करते हुए 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,42,837 रुपये तक टूट गया. यानी सोना सिंगल-डे में 2555 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)

घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना फिसला
  • 5/6

घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना फिसला
वायदा कारोबार के बाद बात करें, घरेलू मार्केट में सोने की कीमत में आए चेंज के बारे में, तो आईबीजेए के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना बुधवार शाम को अपने पिछले बंद 1,44,083 रुपये से 1733 रुपये सस्ता होकर 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ. (Photo: ITG)

18, 20, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 
  • 6/6

18, 20, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 
जहां 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार को कम होकर 1.42 लाख रुपये पर आ गई, तो वहीं अगर घरेलू बाजार में अन्य क्वालिटी के गोल्ड रेट में भी गिरावट आई है और ये सस्ते हो गए हैं. IBJA के मुताबिक, 22 Karat Gold (1,38,930 रुपये प्रति 10 ग्राम), 20 Karat Gold (1,26,690 रुपये प्रति 10 ग्राम), 18 Karat Gold (1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 14 Karat Gold (91,820 रुपये प्रति 10 ग्राम) पर बंद हुआ. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement