scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

कब आ रहा Jio का IPO? इतने रुपये का हो सकता है एक शेयर

जियो आईपीओ
  • 1/7

टेलीकॉम सेक्‍टर की सबसे बड़ी कंपनी Jio प्‍लेटफॉर्म का IPO इसी महीने आने का कयास लगाया जा रहा है. इस बीच, ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट में प्राइस बैंड का खुलासा किया गया है. साथ ही आईपीओ का कुल साइज और अन्‍य डिटेल भी जारी किए गए हैं. हालांकि, ये कोई अधिकारिक ऐलान नहीं है. 
 

कितना होगा प्राइस बैंड
  • 2/7

रिपोर्ट के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड अपने IPO में अपने शेयरों की कीमत 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर के बीच रखने जा रही है. कंपनी का लक्ष्य 10.3 ट्रिलियन रुपये (107 अरब डॉलर) तक का मार्केट प्राइस हासिल करना है. 
 

कितना जुटाएगी कंपनी
  • 3/7

सूत्रों ने बताया कि यह जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है. ब्लूमबर्ग के अनुमानों के अनुसार, जियो के आईपीओ से लगभग 302 अरब रुपये जुटाए जा सकेंगे. इससे कंपनी भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है. 
 

Advertisement
कब आएगा आईपीओ
  • 4/7

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस कंपनी का आईपीओ 21 अक्‍टूबर को सब्सक्रिप्‍शन के लिए पब्लिक हो जाएगा और फिर दो दिनों के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा. इसका एंकर बुक 19 अक्‍टूबर को खुलने वाला है और शेयरों का कारोबार 28 अक्‍टूबर से शुरू होने की उम्‍मीद है. 
 

सभी फ्रेश इश्‍यू होंगे
  • 5/7

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी आईपीओ प्राइस बैंड से लेकर अन्‍य चीजों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और कभी भी बदलाव हो सकता है. ब्लूमबर्ग के अनुमानों के अनुसार, Jio ने जून में 270 मिलियन नए शेयरों की पेशकश के लिए अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था, जो कि जारी होने के बाद कंपनी की कुल इक्विटी कैपिटल का लगभग 2.93% है. 
 

11 ट्रिलियन का वैल्‍यूएशन वाली कंपनी
  • 6/7

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी आईपीओ प्राइस बैंड से लेकर अन्‍य चीजों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और कभी भी बदलाव हो सकता है. ब्लूमबर्ग के अनुमानों के अनुसार, Jio ने जून में 270 मिलियन नए शेयरों की पेशकश के लिए अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था, जो कि जारी होने के बाद कंपनी की कुल इक्विटी कैपिटल का लगभग 2.93% है. 
 

डिस्‍क्‍लेमर
  • 7/7


(नोट- किसी भी शेयर या आईपीओ में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement