scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Billionaires Net Worth Fall: एलन मस्क, जेफ बेजोस से जुकरबर्ग तक... अचानक घट गई टॉप अरबपतियों की दौलत

अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट
  • 1/6

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध (US-Iran War) जारी है और इससे बढ़ी ग्लोबल टेंशन का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के रूप में भी देखने को मिला है. मार्केट टूटने से दिग्गज कंपनियों के शेयर फिसले, तो दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति भी घटी है. बीते 24 घंटे की बात करें, तो एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस तक और मार्क जुकरबर्ग से लेकर बर्नार्ड अर्नाल्ट तक को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. 
 

सबसे ज्यादा नुकसान में ये अमीर
  • 2/6

सबसे ज्यादा नुकसान में ये अमीर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर अपडेटेड Top-10 Billionaires Net Worth पर नजर डालें, तो इस लिस्ट में शामिल दो अरबपतियों को सबसे तगड़ा झटका लगा है. पहला नाम मार्क जुकरबर्ग का है, जिनकी संपत्ति 8.49 अरब डॉलर घटकर 217 अरब डॉलर रह गई. दुनिया के पांचवे सबसे अमीर जुकरबर्ग को इस साल अब तक 16 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. 

फ्रांसीसी अरबपति को तगड़ा घाटा 
  • 3/6

फ्रांसीसी अरबपति को तगड़ा घाटा 
टॉप-10 बिलेनियर्स लिस्ट में शामिल फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस साल 2026 में अब तक बड़ा घाटा हो चुका है और उनकी 53.1 अरब डॉलर की संपत्ति स्वाहा हो चुकी है. बीते 24 घंटों में इनकी दौलात 7.57 अरब डॉलर की गिरावट के साथ घटकर 155 अरब डॉलर पर आ गई. 

Advertisement
मस्क-बेजोस को इतना नुकसान 
  • 4/6

मस्क-बेजोस को इतना नुकसान 
दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला-स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क को भी नुकसान हुआ है और इनकी संपत्ति 2.73 अरब डॉलर गिरकर 658 अरब डॉलर पर आ गई है. इसके अलावा जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 2.12 अरब डॉलर की कमी आई और ये घटकर 232 अरब डॉलर रह गई. 

इन अरबपतियों की भी डूबी दौलत
  • 5/6

इन अरबपतियों की भी डूबी दौलत
बिलेनियर्स लिस्ट में टॉप रैकिंग में शामिल लैरी पेज की संपत्ति में 1.53 अरब डॉलर की गिरावट आई, तो सर्ग्रेई ब्रिन की नेटवर्थ 1.44 अरब डॉलर घटकर क्रमश: 260 और 241 अरब डॉलर रह गई. लिस्ट में छठे पायदान पर मौजूद लैरी एलिसन को 4.63 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है और इनकी दौलत कम होकर 205 अरब डॉलर रह गई. NVIDIA के मालिक जेन्सेन हुआंग को 2.41 अरब डॉलर का फटका लगा और उनकी कुल नेटवर्थ 149 अरब डॉलर पर आ गई. लिस्ट में शामिल रोब वॉल्टन और जिम वॉल्टन ही फायदे में रहे. Bill Gates को भी 843 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ.

अंबानी-अडानी को भी लगा झटका  
  • 6/6

अंबानी-अडानी को भी लगा झटका  
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, टॉप-25 अमीरों की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. रिलायंस चेयरमैन Mukesh Ambani Net Worth 1.17 अरब डॉलर कम होकर 91.2 अरब डॉलर रह गई, तो वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमैन Gautam Adani Net Worth 1.84 अरब डॉलर गिरकर 76 अरब डॉलर पर आ गई.  

Advertisement
Advertisement