scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Dhurandhar Stocks: शेयर बाजार के 'धुरंधर' ये 5 स्टॉक, सिर्फ 1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति!

शेयर बाजार के धुरंधर निकले कई छुटकू स्टॉक
  • 1/6

शेयर बाजार (Stock Market) में कारोबार भले ही उतार-चढ़ाव वाला और जोखिम से भरा माना जाता है, लेकिन इसमें कई ऐसे शेयर मौजूद हैं, जो अपने निवेशकों के लिए किस्मत खोलने की चाभी बनकर उभरे हैं और देखते ही देखते उन्हें करोड़पति (Crorepati Stock) बना दिया है. ऐसे ही पांच शेयरों के बारे में बात करते हैं, जिनमें पैसे लगाने वाले 5 साल या उससे भी कम समय में इस लिस्ट में शामिल हुए हैं. ऐसे ही पांच शेयर बाजार के धुरंधर (Dhurandhar) शेयरों की परफॉर्मेंस और रिटर्न पर नजर डालते हैं...

पहला करोड़पति शेयर 
  • 2/6

पहला करोड़पति शेयर 
करोड़पति स्टॉक्स की लिस्ट में Raj Rayon Share भी टॉप पायदान पर काबिज है. इस शेयर ने अपने निवेशकों को बीते पांच साल में 10,230 फीसदी का रिटर्न दिया है. महज 20 पैसे की कीमत वाला ये शेयर निवेशकों को करोड़पति बनाने वाला साबित हुआ है. 26 मार्च 2021 को राज रेयॉन के एक शेयर की कीमत सिर्फ 20 पैसे थी, जो बीते शुक्रवार को 20.66 रुपये पर क्लोज हुआ. इस अवधि में मिले रिटर्न के हिसाब से देखें तो पांच साल में इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश करने वालों की रकम बढ़कर 10,330,000 रुपये से ज्यादा हो गई होगी. ये कंपनी पॉलिएस्टर चिप्स, पॉलिएस्टर यार्न और प्रोसेस्ड यार्न बनाती और बेचती है.

दूसरा करोड़पति शेयर
  • 3/6

दूसरा करोड़पति शेयर
Crorepati Stocks की लिस्ट में दूसरा नाम आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड के शेयर (RRP Semiconductor Share) का है, जो पांच साल नहीं, बल्कि बेहद ही कम समय में अपने निवेशकों को मालामाल करने वाला साबित हुआ है. इस मल्टीबैगर शेयर ने महज 23 महीने में ही अपने निवेशकों को 66,127% का धांसू रिटर्न दिया है. बीते 2 अप्रैल 2024 को इस पेनी स्टॉक की कीमत महज 15 रुपये थी, जो अब 9934 रुपये पर पहुंच चुकी है. ऐसे में अगर किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होंगे, तो उसकी रकम अब तक बढ़कर 66,227,000 रुपये हो गई होगी. यानी वे करोड़पति बन गए होंगे.  

Advertisement
तीसरा करोड़पति शेयर 
  • 4/6

तीसरा करोड़पति शेयर 
अगला नाम छुटकू शेयर कोलाब प्लेटफॉर्म स्टॉक (Colab Platforms Share) का आता है, ये भी निवेशकों को करोड़पति बनाने वाला शेयर बनकर उभरा है. इस शेयर पर भी छोटा पैकेट बड़ा धमाका वाली कहावत सही साबित होती है. ये कंपनी डेटा-विश्लेषण, एथलीट कैरियर स्कीम, खेल सामग्री ब्रांडिंग से जुड़ी है. बीते पांच साल में कोलाब प्लेटफॉर्म के शेयर से निवेशकों को 15,450% का मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) दिया है. इस शेयर का भाव 6 अप्रैल 2021 के 1.09 रुपये की तुलना में 169.50 रुपये पर पहुंच चुका है. रिटर्न के हिसाब से कैलकुलेट करें, तो अगर किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होंगे और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो इस अवधि में उसकी रकम बढ़कर 15,550,000 रुपये हो गई होगी. 

चौथा करोड़पति शेयर 
  • 5/6

चौथा करोड़पति शेयर 
लिस्ट में चौथा नाम एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शेयर का है, जिसने सभी को चौंकाते हुए अचानक 3 रुपये से 3 लाख के पार की छलांग लगा दी थी और झटके में निवेशकों को करोड़पति बना दिया था. बीते 21 जून 2024 को Elcid Investment Ltd Share Price महज 3.53 रुपये और बीते शुक्रवार तक इसका भाव 95,999 रुपये पर था. यानी इस अवधि में निवेशकों को मिले रिटर्न को देखें, तो 27,19,418% है. खास बात ये है कि 3.30 लाख रुपये का लाइफ टाइम हाई छूने के बाद इसमें बड़ा क्रैश देखने को मिला, इसके बाद भी रिटर्न के हिसाब से ये करोड़पति स्टॉक्स की लिस्ट में बना हुआ है. 

पांचवां करोड़पति शेयर 
  • 6/6

पांचवां करोड़पति शेयर 
पांचवें शेयर की बात करें, तो स्वदेशी इंडस्ट्रीज के शेयर (Swadeshi Industries Share) भी इस लिस्ट में शामिल है. इस शेयर ने भी अपने निवेशकों को बीते पांच साल में ही करीब 10000% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर मालामाल किया है. महाराष्ट्र स्थित स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड एक स्मॉलकैप कंपनी है. ये टेक्सटाइल, कॉपर, फूड प्रोडक्ट्स और PVC बोतलों के कारोबार से जुडी हुई है, साथ ही लीजिंग सर्विसेज भी देती है. इसने भी एक लाख रुपये का निवेश करने वाले निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement