शेयर बाजार में ऐसे मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger Stocks) की कमी नहीं है, जो अपने निवेशकों की किस्मत खोलने वाले साबित हुए हैं और बेहद ही कम समय में उन्हें मालामाल कर दिया है. ऐसा ही एक पेनी शेयर है कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड का स्टॉक (Cupid Share), जिसमें 1 लाख रुपये का निवेश करने वाले सिर्फ पांच साल में ही करोड़पति (Crorepati Penny Stock) बन गए हैं. (Photo: Pexels)
₹2 से 319 रुपये पर पहुंचा भाव
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड का शेयर अपने निवेशकों के लिए बेहद ही कम समय में मल्टीबैगर बन गया है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस Cupid Share में पैसे लगाने वालों को पांच साल में 14077% का ताबड़तोड़ रिटर्न मिला है. बीते 22 अक्टूबर 2021 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 2.25 रुपये थी, जो गुरुवार को 319 रुपये पर क्लोज हुई. (Photo: ITG)
1 लाख लगाने वाले करोड़पति
बीते पांच साल में इस Multibagger Stock से निवेशकों को मिले रिटर्न के आधार पर कमाई और फायदे का कैलकुलेशन करें, तो अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 2.25 रुपये के भाव पर इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो फिर 14077% रिटर्न के आधार पर उनकी रकम बढ़कर 1,41,77,000 रुपये हो गई होगा और वे करोड़पति बन गए होंगे. (Photo: AI)
गुरुवार को आई बड़ी गिरावट
अपने निवेशकों के लिए पैसे छापने की मशीन बन चुका क्यूपिड का शेयर गुरुवार को शेयर बाजार में आई गिरावट के चलते बुरी तरह टूटा. इसकी कीमत में 6.38% की गिरावट आई और ये 319 रुपये पर क्लोज हुआ. इस हालिया गिरावट के बाद भी बीते एक महीने में ये 24% चढ़ चुका है. कंपनी का मार्केट कै 43,040 करोड़ रुपये है. (Photo: Pixabay)
1 साल में छह गुना किया पैसा
न सिर्फ पांच साल की अवधि में बल्कि क्यूपिड शेयर में पैसे लगाने वाले निवेशकों ने महज एक साल में भी तगड़ा कमाई कर डाली है. उनकी रकम इस दौरान छह गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस अवधि में शेयर की कीमत 48.20 रुपये से 319 रुपये हो चुकी है और निवेशकों को 561% का Multibagger Return मिला है. (Photo: Pexels)
क्या कारोबार करती है कंपनी?
Cupid Ltd का बड़ा रेवेन्यू वैश्विक निर्यात (UNFPA, WHO और दक्षिण अफ्रीकी सरकारों के टेंडरों) और भारत में अपने B2C FMCG नेटवर्क ग्रोथ से आता है. क्यूपिड लिमिटेड मुख्य रूप से मेल और फीमेल कंडोम, वॉटर-बेस्ड ल्यूब्रिकेंट्स, IVD किट्स और FMCG वेलनेस उत्पादों के निर्माण और निर्यात में लगी एक प्रमुख भारतीय कंपनी है. (Photo: ITG)
(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)