हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करता है और उसे ऐसी जगह निवेश (Investment) करने की प्लानिंग करता है, जहां रिटायरमेंट के बाद के लिए मोटा फंड जमा हो सके. वहीं कुछ नियमित इनकम बनी रहने के लिहाज से सेविंग प्लान तलाशते हैं. ऐसे में एलआईसी के पेंशन प्लान भी पॉपुलर हैं. इनमें सरल पेंशन प्लान (LIC Saral Pension Plan), खास है, जिसमें सिर्फ एक बार निवेश करके जीवनभर पेंशन पा सकते हैं. यानी ये प्लान नियमित कमाई की गारंटी देता है. (Photo: ITG)
सिंगल प्रीमियम है LIC का ये प्लान
LIC Saral Pension एक सिंगल प्रीमियम प्लान है, यानी आपको सिर्फ एक बार पैसा लगाना होता है. इस एकमुश्त निवेश के बाद तय की गई पेंशन उम्र भर मिलती रहती है. एलआईसी के इस प्लान को खासतौर पर रिटायरमेंट पॉलिसी के तौर पर तैयार किया गया है. (Photo: ITG)
एक जैसी मिलती रहेगी पेंशन
सरल पेंशन प्लान के तहत अगर कोई व्यक्ति अपने रिटायर पर मिले पीएफ फंड या फिर ग्रेच्युटी के पैसों को इस पेंशन स्कीम में निवेश करता है. तो निवेश के साथ ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है और खास बात ये कि जितनी पेंशन शुरुआत में तय की जाती है, जीवनभर उसे उतनी पेंशन मिलती रहती है. (Photo: ITG)
पति-पत्नी मिलकर भी ले सकते हैं प्लान
बुढ़ापे में पैसों की No Tension और नियमित इनकम होती रहे, इस लिहाज से ये एलआईसी पेंशन स्कीम बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. LIC Saral Pension Plan के लिए आयु सीमा 40 साल से 80 साल तय की गई है. इस पॉलिसी को आप अकेले ले सकते हैं और चाहें तो पति-पत्नी मिलकर भी ले सकते हैं. ये गारंटीड पेंशन की गारंटी देती है. (Photo: ITG)
छह महीने बाद कर सकते हैं सरेंडर
LIC Saral Pension Scheme के तहत पॉलिसीधारक को पॉलिसी सरेंडर करने की सुविधा भी दी जाती है और इसके शुरू होने की तारीख से छह महीने के बाद ऐसा किया जा सकता है. इसमें मिलने वाले डेथ बेनेफिट की बात करें, तो अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को निवेश की राशि वापस लौटा दी जाती है. इसमें लोन (Loan) की सुविधा भी मिलती है और पॉलिसीधारक छह महीने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. (Photo: ITG)
मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन
LIC की सरल पेंशन स्कीम में आप कम-से-कम 12,000 रुपये सालाना की Annuity खरीदी जा सकती है. जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट सेट नहीं की गई है. मतलब जितना ज्यादा पेंशन उतनी अधिक पाई जा सकती है. इस प्लान के तहत निवेशक चाहे को मंथली आधार पर पेंशन ले सकता है, या फिर सालाना, छमाही और तिमाही आधार पर भी पेंशन ली जा सकती है. (Photo: ITG)
ऐसे मिलेगा 21000 रुपये पेंशन
अब बताते हैं उस कैलकुलेशन के बारे में, जिसके जरिए LIC Saral Pension Plan के तहत मंथली 21,000 रुपये की पेंशन पक्की की जा सकती है. तो एलआईसी कैलकुलेटर के हिसाब से 40 साल की उम्र में कोई व्यक्ति एक मुश्त 40 लाख रुपये का निवेश करके एन्युटी खरीदता है, तो फिर उसे सालाना 2,62,454 रुपये की पेंशन मिलेगी और इसे महीने के आधार पर देखें, तो 21,871 रुपये मिलेंगे. (Photo: ITG)