scorecardresearch
 

राघोपुर नाव हादसे में 14 बच्चों की मौत के बाद पद से हटाए गए CO दीपक कुमार

राघोपुर नाव हादसे में 14 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर के CO दीपक कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है. इससे पहले प्रशासन ने राघोपुर के CO दीपक कुमार और स्थानीय थानाध्यक्ष (SHO) का वेतन रोकते हुए दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था.

Advertisement
X
यह कार्रवाई वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने की.
यह कार्रवाई वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने की.

बिहार के वैशाली में राघोपुर नाव हादसे के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. 14 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर के CO दीपक कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने 15 अक्टूबर को की.

बता दें, 13 अक्टूबर को राघोपुर प्रखंड की रामपुर श्यामचंद पंचायत के पास गंगा नदी में एक नाव पलट गई थी, जिसमें 14 बच्चों की जान चली गई थी.

हादसे के बाद प्रशासन ने राघोपुर के CO दीपक कुमार और स्थानीय थानाध्यक्ष (SHO) का वेतन रोकते हुए दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था. इसके बाद अब CO दीपक कुमार को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में आखिर 10 लाख से ज्यादा शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के वेतन पर क्यों लगी रोक, सरकार के फैसले की वजह जानिए

प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए पातेपुर के CO प्रभात कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस हादसे के बाद से स्थानीय स्तर पर नावों की सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए.

Advertisement

इस बीच, नाव हादसे को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी की सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर राहत और बचाव कार्य में देरी, एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था पर सवाल उठाए.

उन्होंने हर पीड़ित परिवार को कम से कम तीन डिसमिल जमीन देने और सीएम से पीड़ित परिवारों से मिलने की मांग की है. तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा, 'कहते हैं कफन का माप जितना छोटा हो, शव का बोझ उतना ही ज्यादा होता है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement