scorecardresearch
 

बिहार: NEET सॉल्वर गैंग पर PMCH का बड़ा एक्शन, MBBS छात्र का एडमिशन सस्पेंड

नीट सॉल्वर गैंग मामले में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने बड़ी कार्रवाई की है. एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार का दाखिला तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. छात्रावास का आवंटित कमरा भी रद्द कर दिया गया है. जांच पूरी होने तक दाखिला निलंबित रहेगा. आरोप साबित होने पर नामांकन स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है.

Advertisement
X
NEET सॉल्वर गैंग मामले में PMCH का बड़ा एक्शन. (Photo: Representational)
NEET सॉल्वर गैंग मामले में PMCH का बड़ा एक्शन. (Photo: Representational)

नीट परीक्षा में कथित सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने बड़ी कार्रवाई की है. संस्थान ने एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार का दाखिला तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 

इसके साथ ही छात्र को आवंटित छात्रावास का कमरा भी रद्द कर दिया गया है. यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर की गई है. पीएमसीएच प्रशासन ने साफ किया है कि मामले की जांच पूरी होने तक छात्र का दाखिला निलंबित रहेगा.

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर हुई कार्रवाई

अश्विनी कुमार पर आरोप है कि वह नीट परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था. आरोपों के मुताबिक, वह परीक्षा के समय पीएमसीएच परिसर छोड़कर लखीसराय स्थित परीक्षा केंद्र गया था. संस्थान का कहना है कि फिलहाल यह कार्रवाई जांच पूरी होने तक के लिए की गई है. यदि जांच में छात्र पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसका नामांकन स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है.

सॉल्वर गैंग से जुड़े होने का है आरोप

नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग के मामले की जांच जारी है. इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद पीएमसीएच प्रशासन ने यह कदम उठाया है. फिलहाल छात्र का प्रवेश और छात्रावास की सुविधा दोनों निलंबित कर दी गई हैं. मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement