scorecardresearch
 

रोकती रह गई नीचे खड़ी भीड़, पटना में छात्रा ने डबल डेकर पुल से लगा दी छलांग

पटना के डबल डेकर पुल से एक छात्रा के कूदने की घटना ने हड़कंप मचा दिया. गंभीर रूप से घायल छात्रा को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना के कारणों की जांच में जुटी है.  

Advertisement
X
पटना में छात्रा ने डबल डेकर पुल से लगा दी छलांग (Photo: itg)
पटना में छात्रा ने डबल डेकर पुल से लगा दी छलांग (Photo: itg)

बिहार के पटना में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक छात्रा ने डबल डेकर पुल से छलांग लगा दी. यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना कॉलेज के पास की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रा कुछ देर तक पुल पर खड़ी रही, जिसे देखकर नीचे मौजूद लोग उसे रोकने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन उसने अचानक छलांग लगा दी.

करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. नीचे मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण उसे संभालना संभव नहीं हो सका. गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.

सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस गश्ती दल ने तुरंत छात्रा को उठाकर पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

फिलहाल छात्रा की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया.

 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement