scorecardresearch
 

स्पीड में दौड़ रही थी बाइक... उस पर खड़े होकर दिखाने लगे स्टंट... वीडियो भी बन रहा था, अब तलाश में जुटी पुलिस

बिहार के नवादा में नेशनल हाइवे पर चलती बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो युवक अलग-अलग बाइकों की सीट पर खड़े होकर बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाते नजर आ रहे हैं. सड़क पर दूसरे वाहनों की आवाजाही के बीच इस तरह का स्टंट बड़े हादसे की वजह बन सकता था. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है.

Advertisement
X
चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)
चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

बिहार के नवादा में नेशनल हाइवे-20 पर दो युवकों का चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में बाइक की सीट पर खड़े होकर बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो हाइवे का है, जहां दिनभर भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है.

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस सड़क पर युवक स्टंट कर रहे हैं. वहां सामने से ट्रक बस और अन्य बड़े वाहन तेजी से आ-जा रहे हैं. ऐसे में जरा सी चूक या बैलेंस बिगड़ने पर युवकों की जान जा सकती थी और बड़ा सड़क हादसा हो सकता था. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं और युवकों की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं.

लोगों का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्टंट करना न सिर्फ स्टंटबाजों की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनते हैं और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. बिहार के कई इलाकों में अक्सर बाइक स्टंट के मामले सामने आते रहे हैं. युवा सोशल मीडिया पर लाइक, फॉलोअर्स और व्यूज पाने के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. ट्रैफिक नियमों को खुलेआम अनदेखा कर नेशनल हाइवे को स्टंट का अड्डा बनाया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिना नंबर प्लेट स्कूटर, तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट... Reel बना रहे 3 युवकों को पुलिस ने दबोचा

इस वायरल वीडियो का मामला नवादा के यातायात थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर प्लेट और युवकों की पहचान करने की कोशिश लगातार की जा रही है. युवकों की पहचान के बाद व्हीकल एक्ट के तहत सख्त जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट बिल्कुल न करें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें. साथ ही अगर कोई स्टंट करते दिखे तो सूचना तुरंत पुलिस को दें. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement