scorecardresearch
 

धक्का, चोट और मौत! प्रेम प्रसंग के विवाद में 18 वर्षीय युवक की मौत, 2 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में प्रेम संबंध के विवाद के दौरान 18 वर्षीय राजू कुमार मांझी को दादर पुल के पास धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार और कबूतरी देवी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है.

Advertisement
X
एक आरोपी फरार.(Photo: Screengrab)
एक आरोपी फरार.(Photo: Screengrab)

बिहार के मुजफ्फरपुर से प्रेम प्रसंग को लेकर एक दर्दनाक मामला सामने आया है. वेलेंटाइन वीक के बीच यहां 18 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. गुस्साए लोगों ने शव रखकर हंगामा भी किया.

मृतक की पहचान राजू कुमार मांझी (18) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दादर पुल के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान उसे धक्का दिया गया, जिससे वह गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई.

यह भी पढ़ें: पुलिस वैन पर हमला, थानेदार पर मारपीट का आरोप... मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल राजू को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पास में रहने वाली एक लड़की से उसका पिछले साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

परिवार का कहना है कि लड़की, उसकी मां और भाई ने मिलकर उसे धक्का दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गया. परिजनों के अनुसार, धक्का देने के बाद उसे एसकेएमसीएच लेकर जाया गया, लेकिन सिर में लगी चोट के कारण उसकी जान चली गई.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई और बयान

नगर डीएसपी टू विनीता सिन्हा ने बताया कि 13 फरवरी को सूचना मिली थी कि दादर पुल के पास राजू मांझी का विवाद हुआ था, जिसमें उसके सिर में चोट लगी थी. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष माझी और उसकी मां कबूतरी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस के अनुसार, विवाद का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement