बिहार के गोपालगंज में घर से बाजार के लिए निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक दो आरोपियों ने लड़की को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए. किसी तरह लड़की ने घर जाकर पूरे घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घर से बाजार गयी थी लड़की
बताया जाता है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली विधवा महिला की 15 वर्षीय बेटी रविवार की शाम को घर से बाजार के लिए निकली थी. तभी रास्ते में दो लड़कों ने जबरदस्ती लड़की को उठा लिया और दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान लड़की की हालत जब खराब हो गई तो सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए.
एसडीपीओ ने की पूरे मामले की जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
वहीं घटना की सूचना पाकर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने पूरे मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए और अब तक कि कार्रवाई की जानकारी ली.
पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला
इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर विजयीपुर पुलिस ने दो लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बच्ची के साथ कुछ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एफएसएल की टीम ने पूरे मामले की जांच की जांच की है. इस मामले में एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
एफएसएल की टीम ने की पूरे मामले की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने पूरे मामले की जांच की और घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किए. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया की आरोपियों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूरे मामले की जांच जारी है.
(इनपुट- विकास कुमार दुबे)