scorecardresearch
 

बिहार राज्यसभा चुनाव में CM नीतीश कुमार की परीक्षा, 5 सीटों के लिए 16 मार्च को विधायक डालेंगे वोट

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा. मतदान बिहार विधानसभा में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटिंग से पहले एनडीए विधायकों की बैठक भी हुई, जिसमें रणनीति पर चर्चा की गई और सभी पांच सीटों पर जीत का दावा किया गया.

Advertisement
X
CM.नीतीश कुमार.(Photo-JDU)
CM.नीतीश कुमार.(Photo-JDU)

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान बिहार विधानसभा में बनाए गए मतदान केंद्र पर कराया जाएगा, जहां सभी विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी और राज्यसभा चुनाव के नतीजे भी 16 मार्च को ही घोषित कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: पटना पुलिस की छापेमारी में ₹7.5 करोड़ की हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद, तस्कर कल्लू पासवान गिरफ्तार

6 उम्मीदवार मैदान में, कई दलों के प्रत्याशी

इस बार बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी ने नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, जनता दल यूनाइटेड की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर उम्मीदवार हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एडी सिंह महागठबंधन के उम्मीदवार हैं.

Advertisement

वोटिंग से पहले एनडीए की बैठक

राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले रविवार को एनडीए विधायकों की बैठक आयोजित की गई. जदयू कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर यह बैठक हुई, जिसमें एनडीए के सभी बड़े नेता पहुंचे.

बैठक में सभी घटक दलों के विधायक भी शामिल हुए. विधानमंडल दल की इस बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए कल होने वाली वोटिंग की रणनीति पर चर्चा की गई.

वोटिंग की रणनीति पर मंथन

जानकारी के अनुसार, एनडीए की ओर से विधायकों को पिछले चार दिनों से अलग-अलग समूहों में बांटकर वोटिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की आवश्यकता होती है.

बताया गया है कि एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं. पांचवीं सीट के लिए एनडीए के पास 38 वोट हैं और जीत हासिल करने के लिए तीन और वोटों की जरूरत होगी. हालांकि बैठक में शामिल एनडीए नेताओं ने सभी पांच सीटों पर जीत का दावा किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement