scorecardresearch
 
Advertisement

Bankipur Upchunav 2026 Result: बांकीपुर में PK की प्रचंड जीत, बीजेपी को 19,324 वोटों से हराया

शशि भूषण कुमार | नई दिल्ली | 03 अगस्त 2026, 7:52 PM IST

Bihar Bankipur Bypoll Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया. इस जीत के साथ बांकीपुर उपचुनाव का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला जन सुराज के नाम रहा.

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आज जारी होंगे. (Photo- ITGD) बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आज जारी होंगे. (Photo- ITGD)

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है. जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद 3 अगस्त को पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी. शुरुआती राउंड से बढ़त बनाने वाले प्रशांत किशोर ने आखिर तक अपनी लीड बरकरार रखी. बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं.

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. ऐसे में इस सीट पर प्रशांत किशोर की जीत को जन सुराज के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है. यह प्रशांत किशोर का पहला चुनाव था और उन्होंने अपनी चुनावी पारी जीत के साथ शुरू की.

यह भी पढ़ें: 'अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी', बांकीपुर में बढ़त के बीच PK का बीजेपी पर हमला

चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने काउंटिंग को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए खास इंतजाम किए हैं. मतगणना के दिन इलाके में वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें: LIVE: बांकीपुर-दतिया में उलटफेर, मांजलपुर में कमल... 3 राज्य, 3 सीटों के देखें नतीजे

एएन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. केंद्र के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक पास जारी किया है. 

यह भी पढ़ें: Manjalpur Upchunav 2026 Result LIVE: मांजलपुर में पहले राउंड में बीजेपी की बढ़त, काउंटिंग जारी

प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंटों की एंट्री के लिए एएन कॉलेज का गेट नंबर एक निर्धारित किया गया है. यहां से सख्त चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा.

5:04 PM (3 सप्ताह पहले)

बीजेपी ने मानी हार, अब PK की जीत के घोषणा का इंतजार

Posted by :- Dheeraj

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली है. पार्टी के काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए हैं. अब जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. बता दें कि 28वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 59,213 वोटों के साथ 19,419 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं.
 

4:55 PM (3 सप्ताह पहले)

28वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त 19,419 वोट से आगे

Posted by :- Dheeraj

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. 31 में से 28वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 59,213 वोटों के साथ 19,419 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 39,794 वोट मिले हैं.

4:44 PM (3 सप्ताह पहले)

27वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और बढ़ी, 16,887 वोट से आगे

Posted by :- Dheeraj

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. 31 में से 27वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 55,780 वोटों के साथ 16,887 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 38,893 वोट मिले हैं.

4:09 PM (3 सप्ताह पहले)

31 में से 25 राउंड की मतगणना पूरी, प्रशांत किशोर आगे

Posted by :- Dheeraj

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. 31 में से 25 राउंड पूरे होने तक जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 14,953 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं.
 

Advertisement
2:56 PM (3 सप्ताह पहले)

PK की बढ़त बरकरार

Posted by :- Aman

19वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने 11,289 वोटों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार हैं.

2:44 PM (3 सप्ताह पहले)

18वें राउंड के बाद PK की बढ़त 10 हजार के पार

Posted by :- Aman

बांकीपुर सीट पर 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की बढ़त 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है. अब तक प्रशांत किशोर को कुल 35,713 वोट प्राप्त हुए हैं. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 18 राउंड के बाद 25,277 वोट मिले हैं.

2:35 PM (3 सप्ताह पहले)

जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर

Posted by :- Aman

17वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रशांत किशोर ने 9,581 वोटों की बढ़त हासिल की है. प्रशांत किशोर जीत की ओर आगे बढ़ते दिख रहे हैं.

2:25 PM (3 सप्ताह पहले)

प्रशांत किशोर 8966 वोट से आगे

Posted by :- Aman

 

2:03 PM (3 सप्ताह पहले)

15 राउंड की गिनती पूरी

Posted by :- Aman

जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की बढ़त में लगातार इजाफा हो रहा है. 15वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने 8,202 वोटों की लीड हासिल की है. 

Advertisement
1:45 PM (3 सप्ताह पहले)

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त कायम

Posted by :- Aman

बांकीपुर सीट पर 13वें राउंड की काउंटिंग समाप्त होने के बाद प्रशांत किशोर ने 7,119 वोटों की लीड हासिल की है. अब तक हुई मतगणना में प्रशांत किशोर को कुल 26,113 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार 18,994 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

Bihar
1:12 PM (3 सप्ताह पहले)

11 राउंड की गिनती पूरी, प्रशांत किशोर ने बढ़ाई बढ़त

Posted by :- Aman

बिहार की बांकीपुर सीट पर 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रशांत किशोर ने 6,419 वोटों की बढ़त हासिल की है. प्रशांत किशोर को कुल 21,941 वोट मिले हैं.

12:53 PM (3 सप्ताह पहले)

10वें राउंड के बाद PK की बढ़त 6011 पहुंची

Posted by :- Aman

बांकीपुर सीट पर 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. वे अब बीजेपी प्रत्याशी से 6,011 वोटों से आगे चल रहे हैं.10वें दौर की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को 14,048 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी की उम्मीदवार रेखा कुमारी 3,983 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

12:24 PM (3 सप्ताह पहले)

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने किया खेला, सातवें राउंड की मतगणना पूरी, 3811 वोटों की बनाई बढ़त

Posted by :- Nitin

बांकीपुर में सात राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. इसके साथ ही प्रशांत किशोर 3811 वोटों की बढ़त बना ली है. 

12:15 PM (3 सप्ताह पहले)

Bankipur By-election: बांकीपुर में छह राउंड की मतगणना पूरी, पीके 3,451 वोटों से आगे

Posted by :- Nitin

बांकीपुर उपचुनाव में जारी मतगणना में जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है और प्रशांत किशोर 3,451 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

Advertisement
11:40 AM (3 सप्ताह पहले)

प्रशांत किशोर 2,319 वोटों से आगे

Posted by :- Aman

बांकीपुर सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. पांचवें चरण के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और मजबूत हो गई है. वह अब 2,319 वोटों से आगे चल रहे हैं.

11:19 AM (3 सप्ताह पहले)

चौथे राउंड के बाद भी PK की बढ़त जारी

Posted by :- Aman

बांकीपुर सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1,145 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. (Input: Shashi Bhushan)

11:06 AM (3 सप्ताह पहले)

नतीजों से पहले BJP ने शुरू की जश्न की तैयारी

Posted by :- Aman

पटना में बीजेपी के कार्यकर्ता बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं. चुनावी नतीजों से पहले जश्न की तैयारी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कई किलोग्राम लड्डू तैयार करवाए हैं.

 

10:50 AM (3 सप्ताह पहले)

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार

Posted by :- Aman

बांकीपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 1,162 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. तीन राउंड की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर को कुल 5,032 वोट मिले हैं. (Input: Shashi Bhushan)

10:34 AM (3 सप्ताह पहले)

प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे

Posted by :- Aman

दूसरे चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 1,161 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.  प्रशांत किशोर को कुल 3,795 वोट मिले हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं. आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं. (Input: Shashi Bhusan)

Bihar
Advertisement
10:02 AM (3 सप्ताह पहले)

बांकीपुर में BJP को जीत का भरोसा

Posted by :- Aman

बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के बीच बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं. 200 किलो लड्डू बनाकर रखे गए हैं. (Input: Rohit Singh)

9:45 AM (3 सप्ताह पहले)

PK का पहला चुनाव, क्या होगा परिणाम?

Posted by :- Aman

 

9:44 AM (3 सप्ताह पहले)

पहले राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे

Posted by :- Aman
chunav
9:33 AM (3 सप्ताह पहले)

पहले राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर आगे

Posted by :- Aman

बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं. प्रथम चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) आगे चल रहे हैं. पहले राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 2,220 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 1,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 501 मत आए हैं.

8:13 AM (3 सप्ताह पहले)

Bankipur Upchunav 2026: बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

Posted by :- Aman

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, बीजेपी से यह सीट छीन पाते हैं या नहीं.

Advertisement
7:33 AM (3 सप्ताह पहले)

Bankipur Bypoll Election Result Live: 31 राउंड में पूरी होगी काउंटिंग

Posted by :- Darakhshan

बांकीपुर में 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी. एक राउंड मे 14 टेबल पर 14 EVM में पड़े मतों की गिनती की जाएगी.

(इनपुट- शशि भूषण)

6:47 AM (3 सप्ताह पहले)

Bankipur Byelection Result 2026: मतगणना की तैयारियां शुरू

Posted by :- Darakhshan

बांकीपुर में मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के इंतजामों पर नजर रखी जा रही है.

 

5:37 AM (3 सप्ताह पहले)

Bankipur Bypoll Election Result Live: मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Posted by :- Darakhshan

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना एएन कॉलेज में होगी. ऐसे में कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मतगणना केंद्र के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक पास जारी किया है. बिना पास के किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी.

4:51 AM (3 सप्ताह पहले)

Bihar Bankipur Bypoll Election Result Live: नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

Posted by :- Darakhshan

बांकीपुर सीट बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. ऐसे में यहां 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान कराए गए थे. आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.
 

4:46 AM (3 सप्ताह पहले)

Bankipur Upchunav Result: चुनावी रण में प्रशांत किशोर की एंट्री

Posted by :- Darakhshan

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में खास बात ये है कि इस बार चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं. प्रशांत किशार बांकीपुर सीट से अपनी चुनावी पारी शुरू कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement