बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची खेत के पास बकरी चरा रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़का उसे सुनसान जगह पर ले गया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. घटना के दौरान बच्ची का छोटा भाई भी वहां मौजूद था. उसने इस घटना की सूचना अपने परिजन को दी.
बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सहकारी बैंकिंग के लिए बड़े फैसले लिए गए. इसके साथ ही दिवंगत नेता रामविलास पासवान की जयंती को हर साल 5 जुलाई को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का ऐलान किया गया है.
बिहार MLC चुनाव से पहले RLM ने अपने एक नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इस कार्रवाई के बाद पार्टी के तीन विधायकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
तेजस्वी यादव रविवार पटना से राहुल गांधी के बुलावे पर दिल्ली रवाना हुए हैं. वह जंतर-मंतर पर विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल होंगे. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने बीजेपी, आरएसएस और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने प्रदर्शनकारियों, छात्रों और पत्रकारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप दोहराते हुए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की.
बिहार के मोतिहारी में शिकारगंज थाना क्षेत्र के भगवतपुर भलुआहिया गांव में कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल अचानक ढह गया. घास काटने जा रहे पांच लोग मलबे में दब गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.
मुजफ्फरपुर के बालूघाट में शनिवार-रविवार रात पूर्व पार्षद हरेंद्र कुमार सिंह के गोदाम और कार पर फायरिंग की गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी गोली चलाते दिख रहे हैं. पूर्व पार्षद ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और बेटे को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बिहार के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रामनगर के खटौरी गांव के पास दोन कैनाल के नजदीक 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में ट्रॉली आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक झुलस गए. ग्रामीणों ने बिजली के नीचे लटकते तार को हादसे की वजह बताया है.
बिहार के वैशाली में नशे के कारोबार के खिलाफ आधी रात प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया. डीएम वर्षा सिंह की देखरेख में हाजीपुर, महुआ और महनार में छापेमारी की गई. इस दौरान 75 ग्राम हेरोइन, 142 नशीले कैप्सूल और 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेपर लीक को एक 'रोग' बताया और कहा कि सरकारें परीक्षाएं पारदर्शी बनाने के लिए सतर्क हैं. उन्होंने बिहार में शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि जनता पर अनावश्यक खर्च का बोझ नहीं पड़ना चाहिए.
प्रशांत किशोर ने CJP के प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर लोगों के भरोसे और दिल्ली में 40 हजार जवानों की तैनाती को लेकर सवाल उठाए. बिहार में शिक्षकों के प्रदर्शन पर भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा.
पटना जिला प्रशासन ने धरना-प्रदर्शन को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत सभी संगठनों और लोगों को अपनी मांगों के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल पर ही प्रदर्शन करना होगा. अन्य जगहों पर प्रदर्शन करने या निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पटना में बेखौफ बदमाशों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, करीब 20 बाइक सवार अपराधियों ने पहले युवक को चारों तरफ से घेरा और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाशों ने युवक के सिर और पीठ में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ये कहानी बिहार के कटिहार की है. एक स्कूल में DM आशुतोष द्विवेदी निरीक्षण कर रहे थे. जब खाने की घंटी बजी तो वे बच्चों के बीच पहुंच गए. उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील खाया. जब खाना खत्म हुआ, तो अपनी थाली भी खुद धोई. कटिहार के सरकारी स्कूल में DM का यह अंदाज चर्चा में है.
पटना के दिदारगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसके साथी आलोक के मुताबिक करीब 20 बाइकर्स ने उन्हें घेर लिया था. गुलशन के सिर और पीठ में गोली लगी. हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने NH-30 पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ.
बिहार के कटिहार में मछलियों पर सिंथेटिक रंग लगाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो को लेकर RJD ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है. कटिहार के DM आशुतोष द्विवेदी ने मामले की जांच के लिए खाद्य निरीक्षक को निर्देश देने और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है.
बिहार के बगहा में सोने की चेन की मांग को लेकर विवाहिता विनिता देवी को प्रताड़ित करने और हत्या के मामले में अदालत ने सास-ससुर को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अभियोजन के मुताबिक, घटना के एक साल के भीतर फैसला आया, जबकि पति समेत अन्य आरोपित फरार हैं.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NIFTEM कुंडली के सातवें दीक्षांत समारोह में कहा कि बिहार में तीसरा NIFTEM स्थापित किया जाएगा. जानिए फूड प्रोसेसिंग सेक्टर और इस संस्थान की भूमिका से जुड़ी अहम बातें...
दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन प्रस्तावित है. इससे पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आंदोलन के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल ने 9 अक्टूबर को कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. इनमें तेजस एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत, मगध एक्सप्रेस और दो राजधानी एक्सप्रेस समेत गरीब रथ शामिल हैं.
बिहार के मुजफ्फरपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर बड़ा एक्शन लिया है. योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास की ससुराल में छापेमारी की गई. करीब सात घंटे चली कार्रवाई में 51 लाख 50 हजार रुपये कैश और लाखों के जेवरात मिले हैं. इंजीनियर के कई ठिकानों पर एक साथ छापा पड़ा है.
यूपी में आसिम वकार के बाद अब बिहार में पार्टी के प्रमुख हिंदू चेहरे राणा रंजीत सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बगावती सुर अपना लिए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त और वोट चोरी के मुद्दे पर ओवैसी की खामोशी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने AIMIM नेतृत्व पर गैर-मुस्लिम नेताओं की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है.
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. दोनों एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में खड़ी मिक्सर मशीन हटाने के दौरान उसका ऊपरी हिस्सा बिजली के तार से छू गया. ग्रामीणों ने तार के नीचे लटके होने को लेकर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.