scorecardresearch
 

कार में करते हैं सफर तो सावधान!, कहीं कैंसर को बुलावा तो नहीं दे रहे

अगर आप यह सोचते हैं कि किसी भारी प्रदूषित सड़क पर अगर आप अपनी कार के अंदर हैं तो सुरक्षित हैं तो यह आपकी भूल है.

Advertisement
X
कार में करते हैं सफर तो सावधान!
कार में करते हैं सफर तो सावधान!

अगर आप यह सोचते हैं कि किसी भारी प्रदूषित सड़क पर अगर आप अपनी कार के अंदर हैं तो सुरक्षित हैं तो यह आपकी भूल है.

एक नए अध्ययन के मुताबिक कार के केबिन में कुछ हानिकारक कणों की मात्रा अत्यधिक उच्च स्तर की होती है, जितना पहले अनुमान लगाया गया था, तकरीबन उसकी दोगुनी तक ज्यादा होती है.

इस अध्ययन के निष्कर्ष में कारों के अंदर प्रदूषण का पता चला है, जिसमें उन रसायनों की मात्रा दोगुनी पाई गई जो ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा करते हैं, जिससे और कुछ प्रकार की न्यूरो-डीजेनेरेटिव बीमारियों सहित कई रोग पैदा होते हैं.

नॉर्थ कैरोलिना के ड्यूक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल बर्गिन ने कहा, 'हमने पाया है कि भीड़भाड़ के दौरान सफर करने से स्वास्थ्य का जोखिम बढ़ जाता है.'

एटमॉसफेरिक इंवायरमेंट (वायुमंडलीय पर्यावरण) पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया कि की स्वस्थ कोशिकाओं और डीनए पर खराब असर होता है.

Advertisement

बर्गिन ने कहा, 'यात्रियों को अपनी ड्राइविंग की आदतों पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement