scorecardresearch
 

भारत में लॉन्च हुई 2017 Honda Dio, जानिए फीचर्स

अपडेटेड Honda Dio पेश हो गई है जानें क्या-क्या बदला नए स्कूटर में...

Advertisement
X
2017 Honda Dio
2017 Honda Dio

Activa और Aviator को अपडेट कर भारतीय बाजार में अपडेट करने के बाद Honda मोटरसाइकल और स्कूटर ने दबे पांव अपडेट Dio स्कूटर को भी पेश कर दिया है. उम्मीद है कि ये जल्द ही शोरूम में दस्तक देगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के नए Dio को कंपनी के वेबसाइट पर अपडेट किया गया है.


नए Dio में पहले की ही तरह पेश किया गया है, जो 7,000rpm पर 8bhp और 5,500rpm पर 8.91Nm टॉर्क पैदा करता है. हालांकि BS-IV वाला इंजन दिया गया है. मेजरमेंट की बात करें तो Honda Dio की लंबाई 1,781mm, चौड़ाई 710mm और उंचाई 1,133mm है, साथ ही इसका व्हीलबेस 1,238mm का है.

नए अवतार में लॉन्च हुए Honda Dio को दो नए कलर- पियर स्पोर्ट येलो और वाइब्रेंट ऑरेंज में पेश किया गया है.


नए स्कूटर के फीचर की बात करें तो पुराने मॉडल की तुलना में ग्राहकों को ज्यादा कुछ बदलाव तो नजर नहीं आएगा लेकिन इसके फ्रंट में LED  पोजिशन लाइट और डुअल टोन फिनिश देखने को मिलेगा. इसके अलावा साइड में नए स्पोर्टी ग्राफिक्स  और चलते हुए चार्जिंग करने के लिए भी दिया गया है.

Advertisement

नए 2017 Dio की कीमत 49,132 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है.

Advertisement
Advertisement