scorecardresearch
 

माइलेज की नो-टेंशन! Creta से Duster तक हाइब्रिड अवतार में आ रही हैं ये SUV

SUV चाहने वालों के साथ एक बड़ी चुनौती माइलेज की होती है. रोड पर रौबदार सवारी लोगों की जेब पर भारी पड़ती है, लेकिन आने वाले दिनों में लोगों की ये चिंता भी दूर हो जाएगी. अभी तक मारुति सुजुकी और टोयोटा ही हाइब्रिड गाड़ियां भारत में ऑफर कर रहे हैं. आने वाले दिनों हमें तीन पॉपुलर एसयूवी हाइब्रिड पावरट्रेन में मिलने वाली हैं.

Advertisement
X
किआ सेल्टॉस अगले साल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च हो सकती है. (Photo: Kia.com)
किआ सेल्टॉस अगले साल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च हो सकती है. (Photo: Kia.com)

भारतीय बाजार में आपको जल्द ही कई हाइब्रिड कारें नजर आएंगी. वैसे तो ये टेक्नोलॉजी सालों से मार्केट में मौजूद है, लेकिन पिछले कुछ वक्त में काफी पॉपुलर हुई है. भारत में मारुति सुजुकी और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर हाइब्रिड गाड़ियां ऑफर करती हैं. अगले साल तक इस सेगमेंट में कई नए प्लेयर्स की एंट्री होने वाली है. 

आप भी एक हाइब्रिड कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अगले साल तक तीन नई कंपनियों की हाइब्रिड कारें देखने को मिलेंगी. भारत में किआ, हुंडई और रेनो अपनी हाइब्रिड गाड़ियों को लॉन्च करने वाले हैं. आइए जानते हैं इन गाड़ियों की खास बातें. 

डस्टर हाइब्रिड

सबसे पहला मॉडल रेनो डस्टर है, जिसे कंपनी ने आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है. वैसे इस कार को भारत में लॉन्च भी कर दिया गया है. सिर्फ इसकी कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है. इस साल के अंत तक कंपनी इसकी कीमतों का ऐलान भी कर सकती है. ये कार 1.8 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसके साथ 36kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा.

Duster
डस्टर हाइब्रिड इस साल के अंत तक लॉन्च होगी. (Photo: Renault) 

दोनों ही पावरट्रेन फ्रंट व्हील में मिलेंगे. इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए 1.4kWh की बैटरी दी जाएगी. पेट्रोल इंजन 107 एचपी की और इलेक्ट्रिक मोटर 48 एचपी की पावर जनरेट करता है. कंपनी की मानें, तो ये सेटअप शहरों में ड्राइविंग को आसान बनाएगा. शहरों में 80 परसेंट कार ईवी मोड में चलेगी. इससे 40 परसेंट फ्यूल खर्च कम होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बड़ी साइज, किलर लुक! आ रही है नई CRETA, टेस्टिंग में दिखी पहली झलक

किआ सेल्टॉस

किआ भी भारत में अपनी हाइब्रिड कार को लॉन्च करने वाली है. कंपनी के सीईओ ने हाल में ही कन्फर्म किया था कि कंपनी तीन नए मॉडल्स को 2027 से 2029 के बीच हाइब्रिड अवतार में लॉन्च करेगी. ये तीन कार सेल्टॉस, कैरेंस और सोनेट हो सकती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सेल्टॉस हाइब्रिड को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. 

Seltos
भारत में किआ सेल्टॉस हाइब्रिड इंटरनेशनल मार्केट वाले वेरिएंट से अलग होगी. (Photo: Kia)

इंटरनेशनल मार्केट में ये किआ सेल्टॉस 1.6 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है. इसमें फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा. हालांकि, भारत में कंपनी इस कार को 1.5 लीटर के इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च कर सकती है. इन दोनों को भारत में ही तैयार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Creta-Sierra को टक्कर देगी ये जर्मन कार, माइलेज का हुआ खुलासा

हुंडई क्रेटा

लोगों की चहेती कार हुंडई क्रेटा भी हाइब्रिड अवतार में आ सकती है. नेक्स्ट जनरेशन क्रेटा 2027 में लॉन्च होने वाली है. ये ब्रांड की पहली कार होगी जो हाइब्रिड सिस्टम के साथ भारत में लॉन्च होगी. इसमें भी वही इंजन कॉफिग्रेशन मिलेगा, जो सेल्टॉस हाइब्रिड में दिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement