Creta-Sierra को टक्कर देगी ये जर्मन कार, माइलेज का हुआ खुलासा
11 Apr 2026
By: Aajtak Auto
महा-मुकाबले में नई एंट्री
कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेगमेंट में भारतीय बाजार में इस वक्त मुकाबला नहीं बल्कि महा-मुकाबला हो रहा है. हाल में इस सेगमेंट में एक नई कार की एंट्री हुई है.
Photo: volkswagen.co.in
क्रेटा-सिएरा से टक्कर
वैसे कार पूरी तरह से नई नहीं बल्कि एक फेसलिफ्ट है. इस जर्मन कार का सीधा मुकाबला क्रेटा, सिएरा और रेनो डस्टर जैसे मॉडल से है.
Photo: volkswagen.co.in
इस हफ्ते हुई है अनवील
हम बात कर रहे हैं ताइगुन फेसलिफ्ट (Taigun facelift) की, जो इस हफ्ते ही अनवील हुई है. ये कार 9 अप्रैल को भारत में अनवील हुई है.
Photo: volkswagen.co.in
दो इंजन मिलते हैं
इसमें 1 लीटर का थ्री सिलेंडर टीएसआई पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का टीएसआई इंजन मिलेगा. कार का माइलेज सामने आ चुका है.
Photo: volkswagen.co.in
कितनी पावर मिलेगी
माइलेज से पहले बात करते हैं कार की पावर की. 1 लीटर वाले इंजन में 114 बीएचपी की पावर और 178 एनएम का टॉर्क मिलता है.
Photo: volkswagen.co.in
AT-MT दोनों मिलेंगे
वहीं 1.5 लीटर इंजन में 148 बीएचपी पावर और 250 एनएम टॉर्क मिलेगा. कार में 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है.
Photo: volkswagen.co.in
माइलेज कितना है
अब बात करते हैं माइलेज की, तो ताइगुन के 1 लीटर इंजन के मैन्युअल और ऑटोमेटिक में क्रमशः 19.98kmpl और 19.54kmpl का एवरेज मिलेगा.
Photo: volkswagen.co.in
कुशाक से बेहतर माइलेज
वहीं 1.5 लीटर वाले डीएसजी वर्जन की फ्यूल इकोनॉमी 18.85 किलोमीटर प्रति लीटर है. ध्यान रखें कि इसकी सिबलिंग कुशाक 2026 का माइलेज कम है.
Photo: volkswagen.co.in
कितनी है कीमत?
फिलहाल कंपनी ने इस कार की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. कयास है कि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से कम होगी.
Photo: volkswagen.co.in
Read Next
ये भी देखें
8.8 लाख कीमत, 26Km का माइलेज, मार्च में 17 हजार से ज्यादा ने खरीदी ये कार
खरीदनी है सेकंड हैंड कार, तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना पड़ेगा पछताना
18.7 लाख कीमत, 22.16Km माइलेज, 2 लाख ने खरीदी ये दमदार कार
देश में 83.5 लाख से ज्यादा EV, जमकर बिक रहीं ये इलेक्ट्रिक कारें