29 Apr 2026
By: Aajtak Auto
हुंडई क्रेटा पिछले कई सालों से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अपराजित रही है. कई ब्रांड्स ने कोशिश की, लेकिन कोई भी हुंडई की इस कार को मार्केट से हिला नहीं पाया है.
Photo: hyundai.com
ये कार अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलर है. जल्द ही इसका नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च होना है. इससे लोगों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.
Photo: hyundai.com
उम्मीद है कि नई क्रेटा को कंपनी 2027 में लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जो इसकी रोड प्रजेंस को दिखाते हैं.
Photo: hyundai.com
नई कार में रेक्टेंगुलर हेडलैम्प्स, अपराइट बोनट और बॉक्सी प्रोफाइल मिलेगी. इस कार में नए एलॉय, डुअल टोन ओआरवीएम और झुकी हुई रूफलाइन मिलेगी.
Photo: Hyundai
नेक्स्ट जनरेशन क्रेटा मौजूदा क्रेटा से साइज में बड़ी होगी. मौजूदा मॉडल 4330 एमएम है, जबकि आने वाले मॉडल की लंबाई 4500 एमएम हो सकती है.
Photo: hyundai.com
अपकमिंग क्रेटा किआ मोटर्स की नई सेल्टॉस वाले के3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. कार में बेहतर स्ट्रक्चर स्ट्रेंथ और लो कैबिन नॉयस मिलेगा.
Photo: hyundai.com
कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें 1.5 लीटर NA इंजन, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा.
Video: Hyundai
उम्मीद है कि नई क्रेटा को कंपनी बाद में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ भी लॉन्च कर सकती है. फिलहाल इस पावरट्रेन को डेवलप किया जा रहा है.
Photo: hyundai.com
कार का सीधा मुकाबला टाटा सिएरा, रेनो डस्टर, टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन से होगा.
Photo: hyundai.com