TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर की धूम, कंपनी ने बनाई 10 लाखवीं यूनिट 

26 June 2026

By: Aaktak Auto

हो रही बंपर सेल

टीवीएस आईक्यूब (iQube) सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. हर महीने कंपनी इसकी हजारों यूनिट्स बेच रही है. अब ब्रांड ने एक नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है. 

Photo: tvsmotor.com

10 लाख आईक्यूब हुए तैयार

टीवीएस ने आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाखवीं यूनिट को रोलआउट किया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि उन्होंने 10 लाखवीं यूनिट को अपने होसूर प्लांट से रोलआउट किया है.

Photo: tvsmotor.com

बढ़ रही EV की मांग

ये सिर्फ टीवीएस के लिए माइलस्टोन नहीं है. बल्कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती स्वीकार्यता को भी दिखाता है.

Photo: tvsmotor.com

2020 में हुई थी लॉन्च 

भारतीय बाजार में लोग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को पसंद कर रहे हैं. टीवीएस ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब को 2020 में लॉन्च किया था. 

Photo: tvsmotor.com

क्या है कंपनी का कहना?

कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु ने बताया कि आईक्यूब की सेल दिखाती है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी किस तरह से भारतीयों की रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन रही है.

Photo: tvsmotor.com

निवेश का नतीजा 

उन्होंने बताया कि ये अचीवमेंट इंजीनियरिंग, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी में सालों के निवेश का नतीजा है. इसकी वजह से ही कंपनी वर्ल्ड क्लास ईवी बना रही है.

Photo: tvsmotor.com

कितनी हुई सेल?

मई महीने में कंपनी ने इस स्कूटर की 42,192 यूनिट्स बेची हैं. वहीं अप्रैल 2026 में कंपनी ने इसकी 37,193 यूनिट्स बेची थीं. इसकी सेल लगातार बढ़ रही है. 

Photo: tvsmotor.com

कई बैटरी ऑप्शन मिलेंगे 

ये स्कूटर मल्टीपल बैटरी ऑप्शन में आता है. स्कूटर का एंट्री लेवल वेरिएंट 2.2kWh की बैटरी के साथ आता है. वहीं टॉप वेरिएंट में 3.5kWh की बैटरी मिलती है.

Photo: tvsmotor.com

कितनी है कीमत?

TVS iQube की कीमत 1,02,608 रुपये से शुरू होती है. आप इसे BaaS के तहत भी खरीद सकते हैं, जिसके तहत इसकी कीमत 59,999 रुपये है.

Photo: tvsmotor.com

Read Next