scorecardresearch
 

Skoda Kodiaq Recall: हादसे के वक्त एयरबैग दे सकता है धोखा! इस कंपनी ने वापस मंगाई कारें

Skoda Kodiaq Recall: सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की रिपोर्ट के अनुसार, स्कोडा की फ्लैगशिप एसयूवी कोडियॉक के 221 यूनिट में कुछ तकनीकी खामी सामने आई है. जिसके चलते हादसे के वक्त साइड एयरबैग (Airbag) के डिप्लॉयमेंट पर असर पड़ सकता है.

Advertisement
X
Skoda Kodiaq कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी है, इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. Photo: skoda-auto.co.in
Skoda Kodiaq कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी है, इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. Photo: skoda-auto.co.in

Skoda Kodiaq Recall: गाड़ी नई हो, महंगी हो और भरोसेमंद ब्रांड की हो, तो लोगों के बीच उसकी विश्वसनीयता बढ़ जाती है. लेकिन जब उसी गाड़ी में सेफ्टी से जुड़ी कमी निकल आए, तो मामला गंभीर हो जाता है. स्कोडा की फ्लैगशिप एसयूवी Skoda Kodiaq को लेकर ऐसा ही एक अपडेट सामने आया है, जहां कंपनी ने कुछ गाड़ियों को वापस मंगाया यानी रिकॉल करने का फैसला किया है. वजह है एक ऐसी खामी, जो हादसे के वक्त पैसेंजर की सेफ्टी को कमजोर कर सकती है.

भारतीय बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली Skoda Kodiaq में कुछ तकनीकी खामियां सामने आई हैं. जिसको लेकर स्कोडा इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने सेफ्टी से जुड़ी एक खामी के कारण इस SUV की कुछ यूनिट्स को रिकॉल करने का फैसला किया है. यानी इस रिकॉल से प्रभावित यूनिट्स को कंपनी ने वापस मंगाया है, जिनकी जांच की जाएगी.

Skoda Kodiaq Recall
Skoda Kodiaq में 2.0 लीटर का चार सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. Photo: skoda-auto.co.in

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिकॉल से स्कोडा कोडियॉक के कुल 221 यूनिट्स प्रभावित हैं. इनमें वो कारें शामिल हैं जिनकी मैन्युफैक्चरिंग 10 मार्च से 8 दिसंबर 2025 के बीच हुई हैं. इन सभी कारों में एक खास तकनीकी खामी पाई गई है, जिसे ठीक करना जरूरी माना गया है.

Advertisement

क्या है समस्या, कैसे पड़ सकता है असर

SIAM की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, असली दिक्कत कार के फ्रंट सीट के अंदरूनी फ्रेम के किनारों में है. यह खामी साइड एयरबैग के सही तरीके से काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. अगर किसी हादसे के समय एयरबैग खुलता है, तो उसकी इफेक्टिवनेस कम हो सकती है. ऐसे में किसी दुर्घटना के दौरान, जब साइड एयरबैग खुलता है, तो यात्रियों को चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है.

ग्राहकों को क्या करना होगा

कंपनी इस रिकॉल से प्रभावित ग्राहकों से खुद संपर्क करेगी. इसके बाद गाड़ियों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जरूरी सुधार किए जाएंगे. यदि जरूरत पड़ती है तो कंपनी इफेक्टिव पार्ट्स की मरम्मत या बदलाव भी करेगी. यह पूरा प्रोसेस कंपनी की तरफ से तय नियमों के अनुसार किया जाएगा. इसके लिए ग्राहकों को किसी तरह का पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी.

Skoda Kodiaq
Skoda Kodia दो अलग-अलग सीटिंग ले-आउट के साथ आती है. Photo: skoda-auto.co.in

कैसी है Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था और यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV हुई है. इसमें 2.0 लीटर का चार सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी बतौर स्टैंडर्ड दिया जाता है. 

Advertisement

इस SUV को शुरुआत में थ्री-रो सीटिंग लेआउट के साथ पेश किया गया था. इसमें स्पोर्टलाइन, सेलेक्शन और एल एंड के जैसे वेरिएंट मिलते हैं. बाद में कंपनी ने ग्राहकों के लिए टू-रो वाला लाउंज वेरिएंट भी लॉन्च किया, जो थोड़ा किफायती विकल्प माना जाता है. Skoda Kodiaq की कीमत 39.99 लाख रुपये से शुरू होकर 45.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement