scorecardresearch
 

LPG सिलेंडर ले जाते वक्त हुआ हादसा! हाईवे पर चलती मोपेड में लगी आग, भूलकर न करें ये गलतियां

Moped Catches Fire: बागपत के खेकड़ा हाईवे पर एक व्यक्ति टीवीएस मोपेड पर सिलेंडर लेकर जा रहा था. अचानक मोपेड में आग लगने से हाईवे पर हडकंप मच गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोपेड के इंजन कंपार्टमेंट में आग लगी है. जिसकी लपटे तेजी से उपर की ओर (फ्यूल टैंक की तरफ) बढ रही थीं.

Advertisement
X
स्थानीय लोगों ने तत्काल मोपेड पर पानी डालकर कर आग को काबू में किया. Photo: ITG
स्थानीय लोगों ने तत्काल मोपेड पर पानी डालकर कर आग को काबू में किया. Photo: ITG

Baghpat TVS XL Fire: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा नेशनल हाईवे पर उस वक्त हडकंप मच गया, जब सड़क पर चलती एक मोपेड में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते मोपेड आग के गोले में तब्दील हो गई और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. सबसे डरावनी बात यह थी कि मोपेड चालक अपने साथ एक LPG सिलेंडर ले जा रहा था. आग की लपटें जैसे-जैसे तेज होती गईं, वैसे-वैसे खतरा भी बढ़ता गया. हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक खतरनाक हादसा टल गया.

जानकारी के अनुसार दिल्ली के राम पार्क पीवी निवासी उमाशंकर अपनी टीवीएस एक्सएल मोपेड से खेकड़ा पाठशाला के पास से गुजर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने साथ एक खाली LPG सिलेंडर भी लिया था, तभी उनके मोपेड के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा. चूकिं मोपेड में आगे की ही तरफ फ्यूल टैंक होता है तो ये खतरा और बढ़ गया. लेकिन चालक ने समय रहते मोपेड से कूदकर अपनी जान बचाई.

लेकिन इस दौरान मोपेड में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों से घिर गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल आसपास के दुकानों से पानी की की व्यवस्था की जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में मोपेड को काफी नुकसान हुआ, लेकिन समय रहते आग बुझाने से कोई जनहानि नहीं हुई.

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोपेड के इंजन कंपार्टमेंट में आग लगी है. जिसकी लपटे तेजी से उपर की ओर (फ्यूल टैंक की तरफ) बढ रही थीं. मौके पर मौजूद युवक (संभवत: बाइक चालक) जल्दी-जल्दी फ्यूल नॉब से पेट्रोल को बंद करता है. इसके बाद एक व्यक्ति बाल्टी से पानी लाता है और आग पर फेकता है. इस दौरान एक छोटा बच्चा चप्पल से हवा मारकर आग को बुझाने की कोशिश करता है. आप देख सकते हैं कि मोपेड के बगल में ही एक गैस सिलेंडर भी रखा हुआ है.

कैसे लगी आग

हालांकि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीटिंग माना जा रहा है. चूकिं मोपेड के फ्यूल टैंक के ठीक नीचे ही इंजन होता है. इसलिए लंबी ड्राइव के दौरान मोपेड का इंजन गर्म होना सामान्य बात है. ऐसे में यदि इंजन के आसपास ऑयल या फ्यूल गिरा होता है तो यह खतरा और भी बढ़ जाता है. 

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही ये समस्या और भी बढ़ जाती है. हालांकि ऐसा आमतौर पर हैवी इंजन क्षमता वाली बाइक्स या स्कूटर के साथ ही देखने को मिलता है. लेकिन अब मोपेड भी इससे अछूते नहीं है. टीवीएस का ये मोपेड अपने हैवी-ड्यूटी के लिए जाना जाता है. शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में इस मोपेड का खूब इस्तेमाल होता है. ज्यादातर लोग छोटी दूरी के लिए सामान को एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने के लिए भी इस मोपेड का इस्तेमाल करते हैं. 

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

  • लंबी दूरी की राइड के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें.
  • गाड़ी को ओवरहीट से बचाने के लिए इंजन टंप्रेचर भी ध्यान रखें.
  • कभी भी अपने साथ भरा हुआ LPG सिलेंडर इत्यादि लेकर यात्रा न करें.
  • इंजन सेक्शन में किसी तरह के ऑयल लीकेज की जांच करें.
  • बाइक-स्कूटर के वॉयरिंग को चेक करें.
  • वाहन से धुआं निकलता देख तत्काल गाड़ी रोके और उससे दूरी बनाएं.

कैसी है TVS XL 100

टीवीएस एक्सएल में कंपनी ने 99.7 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया है. जो 4.35 पीएस की पावर और 6.5 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क जेनरेट करता है. आमतौर पर ये मोपेड 65 से 70 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है. केवल 88 किग्रा वजन वाला ये मोपेड 130 किग्रा तक का भार उठाने में सक्षम है. यही कारण है कि, कंपनी इसे हैवी ड्यूटी कह कर प्रचारित करती है. इसकी कीमत 44,550 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement