सीएनजी कारों की डिमांड बढ़ रही है. खासकर इथेनॉल ब्लेंड फ्यूल की एंट्री के बाद लोग बड़ी संख्या में सीएनजी पर स्विच कर रहे हैं. हालांकि, सीएनजी पर स्विच करने वाले बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि उनके पास ऑटोमेटिक का ऑप्शन नहीं होता है. अगर आप सीएनजी के साथ ऑटोमेटिक कार चाहते हैं, तो अब मार्केट में कुछ ऑप्शन हैं.(Photo: tatamotors.com)
शुरुआत करते हैं टाटा पंच फेसलिफ्ट से जो कंपनी की लेटेस्ट कारों में से एक है. इस कार में कंपनी फिटेड सीएनजी के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसके सीएनजी ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 8.66 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 10.66 लाख एक्स शोरूम (नई दिल्ली) तक जाती है. (Photo: tatamotors.com)
दूसरा विकल्प हाल में लॉन्च हुई टाटा टियागो है. टाटा टियागो सीएनजी ऑटोमेटिक की कीमत 7.04 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 8.54 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. कंपनी चार सीएनजी वेरिएंट्स को AMT गियरबॉक्स के साथ ऑफर करती है. (Photo: tatamotors.com)
टाटा के ही घर से अल्ट्रोज आती है, जिसमें आपको ये सुविधाएं मिलती हैं. यानी आपको सीएनजी के साथ ऑटोमेटिक का मजा भी मिलेगा. अल्ट्रोज सीएनजी प्लस AMT की कीमत 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली से शुरू होती है और 10.79 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.(Photo: tatamotors.com)
इसके अलावा आप टाटा की ही टिगोर को भी खरीद सकते हैं. वैसे तो कंपनी इसका अपडेट लाने वाली है, लेकिन उसमें अभी वक्त लगेगा. ऐसे में अगर आप एक सेडान चाहते हैं, जिसमें सीएनजी और ऑटोमेटिक मिले, तो आप इसके लिए जा सकते हैं. इसकी कीमत 8.28 लाख रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली से शुरू होती है. (Photo: tatamotors.com)
अगर आप एक बड़ी कार चाहते हैं, तो इसके लिए निसान मैग्नाइट को चुन सकते हैं. इस कार में भी सीएनजी प्लस एएमटी मिलता है. हालांकि, इसमें आपको रेट्रो सीएनजी फिटमेंट मिलेगा. कार के एएमटी वेरिएंट की कीमत 7.95 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. सीएनजी के लिए आपको 74,999 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे. (Photo: Nissan)
इस कैटेगरी में टाटा के पास सबसे ज्यादा विकल्प हैं. हालांकि, कुछ अन्य कंपनियों के पोर्टफोलियो में भी आपको इसके विकल्प मिलेंगे, लेकिन टाटा के सिवाय कोई भी ब्रांड कंपनी फिटेड सीएनजी और एएमटी का विकल्प नहीं देती है. (Photo: tatamotors.com)