भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और इसी सेगमेंट में निसान की ओर से पेश की गई निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) ग्राहकों के बीच खासा आकर्षण बना चुकी है. अपनी आकर्षक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बजट-फ्रेंडली कीमत के चलते यह कार युवाओं से लेकर फैमिली कार खरीदारों तक की पसंद बन गई है.
निसान मैग्नाइट का एक्सटीरियर बोल्ड और स्टाइलिश है. इसमें सिग्नेचर ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स और डायनामिक कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद इसका रोड प्रेजेंस शानदार है.
इस SUV में दो इंजन विकल्प मिलते हैं – 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन. टर्बो इंजन बेहतर पावर और स्मूद ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है. इसमें मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प मौजूद है.
बात करें फीचर्स और टेक्नोलॉजी की तो निसान मैग्नाइट कई एडवांस फीचर्स से लैस है. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले. साथ ही, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री और पुश स्टार्ट बटन हैं.
सुरक्षा के लिए ड्यूल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
निसान मैग्नाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6 लाख रुपये से शुरू होकर 11 लाख रुपये तक जाती है.
निसान मोटर्स के लिए जुलाई का महीना शानदार रहा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 218 फीसदी बढ़ गई है.
निसान मोटर इंडिया ने बाजार में जबरदस्त कमबैक किया है. जुलाई इस कंपनी के लिए काफी खास रही है. इस महीने कंपनी ने टेक्टॉन एसयूवी को लॉन्च किया है और भारत में इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है. जुलाई में कंपनी की सेल 218 फीसदी बढ़ी है. इसमें घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों के आंकड़े शामिल हैं. आइए समझते हैं कंपनी के लेटेस्ट सेल्स डेटा को.
निसान लंबे समय तक भारतीय बाजार में सिर्फ एक कार बेचती रही है. हालांकि, अब कंपनी का पोर्टफोलियो बड़ा हो गया है.
सीएनजी कारों की डिमांड बढ़ रही है. खासकर इथेनॉल ब्लेंड फ्यूल की एंट्री के बाद लोग बड़ी संख्या में सीएनजी पर स्विच कर रहे हैं. हालांकि, सीएनजी पर स्विच करने वाले बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि उनके पास ऑटोमेटिक का ऑप्शन नहीं होता है. अगर आप सीएनजी के साथ ऑटोमेटिक कार चाहते हैं, तो अब मार्केट में कुछ ऑप्शन हैं.
कार खरीदार अब सिर्फ कीमत, माइलेज और टेक फीचर्स पर फोकस नहीं करते हैं. बल्कि कार कितने सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है ये भी बड़ा सवाल होता है.
क्या हो अगर आपको शहर की भीड़ में चलाने के लिए एक ऐसी कार मिल जाए, जिसमें गियर भी ना बदलना पडे़ और माइलेज भी ज्यादा हो. ऐसा संभव होता दिख रहा है देश में मिलने वाली सीएनजी और एएमटी वाली गाड़ियों से. भारतीय बाजार में ऐसी कई गाड़ियां मिल रही हैं, जो सीएनजी के साथ एएमटी ऑफर करती हैं. आइए जानते हैं इन गाड़ियों की असली कहानी क्या है.
Nissan exports: निसान मोटर इंडिया ने भारत में बनी 12 लाख कारों को 65 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया है.
Nissan Magnite CNG AMT: निसान ने मैग्नाइट सीएनजी के ऑटोमेटिक वेरिएंट में भी सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट की सुविधा दी है.