इलेक्ट्रिक कारों के मामले में सुजुकी थोड़ी लेट है. कंपनी ने इस सेगमेंट में कई कंपनियों के मुकाबले देर से इंट्री की है. कंपनी का फोकस हाइब्रिड और दूसरे पावरट्रेन पर रहा है. हालांकि, अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में एंट्री कर ली है. ब्रांड इलेक्ट्रिक कारों को लेकर अपनी स्ट्रैटजी में बदलाव कर रहा है. (Photo: Suzuki.co.jp)
जहां कंपनी ने ई-विटारा से ग्लोबल ईवी मार्केट में एंट्री की है. वहीं कम बजट में इलेक्ट्रिक कार चाहने वालों के लिए कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक के-कार (Kei Car) ई-स्काई (e-Sky) को लेकर आई है. सुजुकी ई-स्काई का मुकाबला बीवाईडी रैको और रेनो ट्विंगो ई-टेक जैसी कारों से होगा. (Photo: Suzuki.co.jp)
सुजुकी ई-स्काई में 26kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 310 किलोमीटर है. इस कार को अलग से के-कार ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 3395 एमएम है, जबकि चौड़ाई 1475 एमएम है. इसकी उंचाई 1625 एमएम की है. (Photo: Suzuki.co.jp)
कार में 2460 एमएम का व्हीलबेस मिलता है. ये कार 50kW के डीसी फास्ट चार्जर के साथ आती है. कंपनी ने इस कार को एक टॉल बॉय लुक दिया है. इंटीरियर की बात करें तो कार में 10.1 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन मिलता है. इसके अलावा पुश स्टार्ट, ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. (Photo: Suzuki.co.jp)
इस कार को कंपनी ने जापानी मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार मार्केट को टार्गेट करते हुए लॉन्च किया है. जापान में ये कार दो वेरिएंट ए और एक्स में लॉन्च हुई है, जिसकी कीमत क्रमशः 21.2 लाख जापानी येन (लगभग 12.97 लाख रुपये) और 27.9 लाख जापानी येन (लगभग 17.07 लाख रुपये) है. (Photo: Suzuki.co.jp)
सुजुकी ई-स्काई जापान में 16 नवंबर से बिक्री के लिए मिलेगी. यूके और यूरोपियन मार्केट में ये कार 2027 में लॉन्च हो सकती है. जापान में कंपनी ने इस कार की 1000 यूनिट्स हर महीने बेचने का टार्गेट रखा है. वहीं भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. (Photo: Suzuki.co.jp)
भारत में कंपनी इस कार का एक ट्विक्ड वर्जन लॉन्च कर सकती है. पिछले दिनों कुछ ऐसी रिपोर्ट्स आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए 10 लाख रुपये से कम बजट वाली एक इलेक्ट्रिक कार तैयार कर रही है. हालांकि, इसके डेवलमेंट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है. (Photo: Suzuki.co.jp)