scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

10 गियर, पावरफुल इंजन और फीचर्स हैं कमाल! सिंगर मीका सिंह ने खरीदी वो SUV जो भारत में नहीं मिलती

Mika Singh Cadillac Escalade SUV
  • 1/11

बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके सिंगर मीका सिंह अब एक बेहद खास लग्जरी SUV के मालिक बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह ने दुनिया की सबसे चर्चित फुल-साइज लग्जरी SUVs में शामिल Cadillac Escalade खरीदी है. 

Mika Singh Cadillac Escalade SUV
  • 2/11

इस SUV के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसके बाद यह कार एक बार फिर ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. मीका सिंह की नई Cadillac Escalade की तस्वीरें सिंगर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. (Photo: Insta/@gurdeepmehndi)

Mika Singh Cadillac Escalade
  • 3/11

इस SUV के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसके बाद यह कार एक बार फिर ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. मीका सिंह की नई Cadillac Escalade की तस्वीरें सिंगर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. (Photo: Insta/@gurdeepmehndi)

Advertisement
Singer Mika Singh Buys Cadillac Escalade
  • 4/11

तस्वीरों में मीका सिंह इस बड़ी लग्जरी SUV के साथ नजर आ रहे हैं. Cadillac Escalade भारतीय सड़कों पर बेहद कम दिखाई देती है, क्योंकि Cadillac आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी कारें नहीं बेचती है. ऐसे में इस SUV को भारत में पर्सनल इंपोर्ट के जरिए ही लाया जाता है. (Photo: Insta/@gurdeepmehndi)

Singer Mika Singh Buys Cadillac Escalade
  • 5/11

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह की Cadillac Escalade की ऑन-रोड कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसमें SUV की आयात लागत के साथ-साथ भारी इंपोर्ट ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन से जुड़े खर्च भी शामिल हैं. (Photo: Insta/@gurdeepmehndi)

Singer Mika Singh Buys Cadillac Escalade
  • 6/11

हालांकि, मीका सिंह ने Escalade का कौन सा वेरिएंट खरीदा है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि यह SUV Escalade की लेटेस्ट जनरेशन मॉडल हो सकता है, जिसे ग्लोबल मार्केट में बेचा जाता है. (Photo: cadillac.com)

Mika Singh Buys Cadillac Escalade
  • 7/11

ग्लोबल मार्केट में बेची जाने वाली Cadillac Escalade में 6.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन करीब 420 Hp की पावर और 624 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. मार्केट के हिसाब से इसे रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों के साथ पेश किया जाता है. (Photo: cadillac.com)

Mika Singh Buys Cadillac Escalade
  • 8/11

Escalade दुनिया भर में केवल दमदार पावर के लिए नहीं, बल्कि बेहद आरामदायक ड्राइविंग और शानदार लग्जरी फीचर्स के लिए भी मशहूर. साइज में बेहद भारी भरकम होने के बावजूद इस एसयूवी का V8 इंजन इसे अच्छा एक्सीलरेशन देता है. (Photo: cadillac.com)

Mika Singh Buys Cadillac Escalade
  • 9/11

Cadillac Escalade को दुनिया की सबसे ज्यादा फीचर वाली लग्जरी SUVs में गिना जाता है. इसके केबिन में डैशबोर्ड के बड़े हिस्से में फैली कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है. इसके अलावा प्रीमियम लेदर सीट्स, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन वाली सीट्स, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. (Photo: cadillac.com)

Advertisement
Mika Singh Buys Cadillac Escalade
  • 10/11

SUV में एयर सस्पेंशन और अडैप्टिव डैम्पर्स भी दिए मिलते हैं, जो राइड को ज्यादा आरामदायक बनाने में मदद करते हैं. पीछे बैठे यात्रियों के लिए एंटरटेनमेंट स्क्रीन और तीन रो वाला बेहद बड़ा केबिन भी मिलता है. (Photo: cadillac.com)

Cadillac Escalade
  • 11/11

बड़े अमेरिकी SUVs अभी भी इंडियन रोड्स से काफी दूर हैं. इसकी एक बड़ी वजह इनकी बड़ी साइज, कम माइलेज और इंपोर्ट पर लगने वाली भारी भरकम ड्यूटी. यही वजह है कि जब भी कोई Cadillac Escalade भारतीय सड़कों पर नजर आती है, तो लोगों का ध्यान आसानी से इसकी तरफ चला जाता है. (Photo: cadillac.com)

Advertisement
Advertisement