scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Mercedes Electric GLC: बुकिंग शुरू होते ही इस इलेक्ट्रिक कार पर टूटे लोग! 36 घंटे में बुक हुईं इतनी कारें

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 1/11

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ज्यादातर पेट्रोल-डीजल के बजाय EV की तरफ तेजी से मुखर हो रहे हैं. यही कारण है कि, कार कंपनियां भी अपने EV पोर्टफोलियो को बढ़ाने की कोशिश में लगी हैं. ऐसे में जर्मनी की कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Electric GLC लॉन्च करने की तैयारी में है. लेकिन इस कार ने बाजार में आने से पहले ही धूम मचा दी है. (Photo: ITG)
 

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 2/11

मर्सिडीज बेंज ने बीते 5 अक्टूबर को Electric GLC की ऑफिशियल बुकिंग शुरू की थी. अब कंपनी का कहना है कि, लॉन्च से पहले ही Electric GLC को ग्राहकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. बुकिंग शुरू होने के 36 घंटे के भीतर ही इस एसयूवी के 650 से ज्यादा यूनिट बुक हो चुके हैं. (Photo: ITG)

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 3/11

Electric GLC को भारतीय बाजार में आगामी 4 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होगी, जिससे यह मॉडल कंपनी की लोकल प्रोडक्शन स्ट्रेटजी में भी अहम भूमिका निभाएगा. (Photo: ITG)

Advertisement
Mercedes-Benz Electric GLC
  • 4/11

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मुताबिक, Electric GLC के लिए रजिस्ट्रेशन खुलने के बाद सिर्फ 36 घंटे में 650 से ज्यादा ग्राहकों ने अपना इंट्रेस्ट दिखाया है. कंपनी का कहना है कि लॉन्च से पहले मिले इस शुरुआती रिस्पॉन्स से Electric GLC की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है. (Photo: ITG)

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 5/11

कंपनी इस SUV का प्रोडक्शन महाराष्ट्र के चाकन स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में करेगी. भारत में इसका GLC 400 4MATIC वेरिएंट लोकली प्रोड्यूस किया जाएगा. जिससे इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत को कम से कम रखने में मदद मिलेगी. (Photo: ITG)

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 6/11

कंपनी के मुताबिक, Electric GLC भारत में मर्सिडीज बेंज की पहली ऐसी SUV होगी, जो कंपनी की नेक्स्ट जेनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी. इससे यह मॉडल भारतीय बाजार में कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के लिए काफी अहम होगा. (Mercedesbenz.com)

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 7/11

भारत आने वाली GLC Electric को कंपनी ने दमदार इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश करने की तैयारी की है. संभावना है कि, इसमें 94kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जिसे डुअल-मोटर सेटअप और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है. (Mercedesbenz.com)

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 8/11

इंटरनेशनल स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, यह पावरट्रेन करीब 490bhp की पावर और 800Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के दावे के अनुसार, SUV महज 4.3 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. (Mercedesbenz.com)

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 9/11

Electric GLC की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज होगी. इंटरनेशनल WLTP साइकिल के मुताबिक, यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 715 किमी तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. ऐसे में लंबी दूरी के सफर के लिए भी यह इलेक्ट्रिक SUV काफी उपयोगी साबित हो सकती है. (Mercedesbenz.com)

Advertisement
Mercedes-Benz Electric GLC
  • 10/11

GLC Electric में 330kW तक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से बैटरी को इतनी पावर मिल जाती है जिससे कार करीब 300 किमी तक चल सकती है. (Mercedesbenz.com)

Mercedes-Benz Electric GLC
  • 11/11

क्या होगी कीमत

लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन इसकी कीमत करीब 85 लाख रुपये, एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है. 4 नवंबर को लॉन्च के वक्त ही इस कार की कीमतों का ऐलान होगा. नवंबर के मध्य तक इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है. (Mercedesbenz.com)

Advertisement
Advertisement