भारतीय कार बाजार के लिए बीता सितंबर बेहद शानदार रहा है. त्योहारों से पहले ही कार बाजार में खूब रौनक देखने को मिली है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने देश में कुल 4,27,213 पैसेंजर कारों की बिक्री हुई. यह सितंबर 2025 के मुकाबले 32.1 फीसदी ज्यादा है. (Photo: ITG)
हालांकि पिछले साल सितंबर में कारों की बिक्री कम होने के पीछे सबसे बड़ा कारण GST 2.0 का अनाउंसमेंट था. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल 15 अगस्त को जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया था, जिसे 22 सितंबर 2026 से लागू किया गया था. इस दौरान लोगों नई कारों की कीमतों में भारी कटौती की उम्मीद से कार खरीदारी टाल दी थी. जिसका असर पिछले साल सितंबर में कारों की बिक्री पर देखने को मिला था. (Photo: ITG)
Maruti Suzuki की बादशाहत
FADA की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी सितंबर में बेस्ट सेलिंक कार ब्रांड रही है. इस दौरान पूरे महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 1,69,132 यूनिट पैसेंजर कारों की बिक्री की है. जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 30.05 फीसदी ज्यादा है. इस तरह सिंतबर में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 39.59 प्रतिशत रहा है. यानी देश में बेची जाने वाली हर 10 कार में से तकरीबन 4 कारें मारुति सुजुकी की रही हैं. (Photo: ITG)
ऑटोपंडित की रिपोर्ट के अनुसार कार कंपनियों के डिस्पैच डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. जिसमें मारुति सुजुकी की हाल ही में लॉन्च हुई प्रीमियम हैचबैक कार ने सबको पछाड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन पर कब्जा किया है. दिलचस्प बात ये है कि, हुंडई की मशहूर एसयूवी Creta इस लिस्ट से बाहर हो चुकी है. तो आइये देखें टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट- (Photo: Tata Motors)
1. Maruti Baleno
कीमत: 5.99 लाख
मारुति बलेनो के नए अवतार को हाल ही में पेश किया गया है. बाजार में आते ही इस कार ने धूम मचा दी है. सितंबर में बलेनो की 25,392 यूनिट डिस्पैच हुईं, जो पिछले साल की 13,173 यूनिट के मुकाबले 93% ज्यादा हैं. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 83 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है, इसका पेट्रोल मॉडल 24 किमी/लीटर और CNG मॉडल 34.47 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. (Photo: Maruti Suzuki)
2. Tata Nexon
कीमत: 7.40 लाख
सितंबर में डिस्पैच के मामले में टाटा नेक्सन दूसरे नंबर पर रही है. पूरे महीने में इसके कुल 20,456 यूनिट डिस्पैच हुईं, जो सालाना आधार पर 9% कम हैं. इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 120 hp और 170 Nm, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 hp और 260 Nm का आउटपुट देता है. इसका पेट्रोल मॉडल तकरीबन 17 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 24 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. (Tata Motors)
3. Tata Punch
कीमत: 5.75 लाख
टाटा की सबसे सस्ती कार तीसरी बेस्ट सेलिंग कार रही है. सितंबर में पंच की कुल 20,333 यूनिट डिस्पैच हुईं, जो पिछले साल की 15,891 यूनिट से 28% ज्यादा हैं. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं टर्बो-पेट्रोल इंजन 120 PS और 170 Nm का पावर आउटपुट देता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट तकरीबन 18 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. (Photo: Tata Motors)
4. Maruti Fronx
कीमत: 6.90 लाख
मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रांक्स इस लिस्ट में चौथे पोजिशन पर रही है. कंपनी ने इस एसयूवी के कुल 19,282 यूनिट को डिस्पैच किया है जो पिछले साल सितंबर के 13,767 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 40 फीसदी ज्यादा है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 28.51 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. (Photo: Maruti Suzuki)
5. Maruti Wagon R:
कीमत: 4.99 लाख
सितंबर में मारुति की टॉल ब्वॉय यानी वैगनआर पांचवे स्थान पर रही है. बीते महीने इस कार के कुल 18,835 यूनिट डिस्पैच हुए हैं, जो पिछले साल सितंबर के 15,388 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 22 फीसदी ज्यादा है. ये हैचबैक कार 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें सीएनजी का भी विकल्प मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट तकरीबन 24 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 34 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. (Photo: Maruti Suzuki)