पश्चिम एशिया के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है. हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं. गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है. पीएम ने कहा कि फर्टिलाइजर की सप्लाई प्रभावित हो रही है. होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसा हुआ है.