AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया. दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी. गठबंधन के ऐलान के साथ ही ओवैसी ने दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं. इस जोड़ी की नजर बंगाल के मुस्लिम आबादी वाले जिलों पर है. 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे.