समंदर में सऊदी का ब्लॉकेड करेगा हूती, ईरान ने अमेरिका से फुल स्केल वॉर का किया ऐलान

ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी (naval blockade) लगाने की घोषणा कर दी है. हूती के इस कदम से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

Advertisement
बाब अल मंदेब और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक साथ बंद हो सकते हैं. (Photo: Google map/ITG) बाब अल मंदेब और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक साथ बंद हो सकते हैं. (Photo: Google map/ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी (naval blockade) लगाने ऐलान कर दिया है. इस फैसले से अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोर्चा खुलने की आशंकाएं बढ़ गई हैं और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा समुद्री व्यापार को बड़ा खतरा पैदा हो गया है.

ये तनाव तब बढ़ा है, जब हाल ही में जॉर्डन में अमरीकी बेस पर हुए ईरानी हमले में दो अमरीकी सैनिक मारे गए, एक लापता सैनिक के अवशेष मिलने की संभावना जताई गई और इराक में एक चौथे सैनिक की जान चली गई. इसके बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ भीषण हमले करने की बात कही है.

हूती विद्रोहियों के समुद्री नाकेबंदी का ऐलान के तुरंत बाद सऊदी नेतृत्व वाले नीत गठबंधन ने बयान जारी कर चेतावनी दी है कि वह हूतियों के खिलाफ सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा और हूतियों को ताकत और बल से जवाब देगा. गठबंधन ने बाब-अल-मंडेब से गुजरने वाले अपने जहाजों की सुरक्षा बढ़ा दी है. ये जलडमरूमध्य सऊदी तेल निर्यात का महत्वपूर्ण मार्ग है, खासकर अब जब होर्मुज प्रभावी रूप से बंद हो चुका है.

हूतियों ने ये घोषणा ऐसे वक्त में की है जब तेहरान और वाशिंगटन हमलों के बिगड़ते चक्र को रोकने के लिए कूटनीति फिर से शुरू करना चाहते हैं. इन हमलों ने पिछले महीने हुए एक नाजुक अंतरिम समझौते को लगभग खत्म ही कर दिया था.

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मध्यस्थों ने तेहरान के सामने प्रस्ताव पेश किए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि कूटनीतिक संपर्क अभी भी सक्रिय हैं. हालांकि, मंत्रालय ने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »