वॉशिंगटन होटल फायरिंग: कौन है हमलावर, बंदूक के साथ कैसे घुसा... सामने आई पहली तस्वीर

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई फायरिंग के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर शॉटगन से हमला किया था. शूटर की पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले कोल टॉमस एलन के रूप में हुई हेै. उसकी कई फोटोज भी सामने आ गई है.

Advertisement
संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. (Photo- ITGD) संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

वॉशिंगटन में हिल्टन होटल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में फायरिंग करने वाले इस आरोपी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच वो हथियार लेकर होटल में कैसे पहुंचा.

अमेरिकी मीडिया की मानें तो आरोपी का कोल टॉमस एलन है. उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है. वो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला बताया जा रहा है.

Advertisement

हिल्टन होटल में फायरिंग करने वाले इस शूटर की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पेट के बल अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर लेटाकर दबोचा हुआ है. 

(Photo- ITGD)

सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश

FBI के मुताबिक, शूटर ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की थी. राहत की बात ये है कि एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और वो पूरी तरह सुरक्षित है. जांच में पता चला है कि हमलावर के पास 'शॉटगन' थी और उसने डिनर के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी. इस दौरान ही उसने सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाई. 

(Photo- ITGD)

सीक्रेट सर्विस के जवान अभी भी हथियारों के साथ पूरे डिनर हॉल और होटल के कोनों की तलाशी ले रहे हैं ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और खतरा मौजूद न हो. सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वॉशिंगटन होटल फायरिंग: मेज के नीचे छिपे ट्रंप, घबरा गईं मेलानिया... देखें वॉशिंगटन होटल में अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO

ट्रंप ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हमले के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी को सराहा. उन्होंने बताया कि जिस एजेंट को गोली लगी, उसने अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी जिसकी वजह से उसकी जान बच गई. ट्रंप ने बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे और उसने चेकपॉइंट पर हमला किया था. राष्ट्रपति ने शूटर को 'मानसिक रूप से बीमार' करार दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement