'मारियुपोल को बचाना असंभव है...', रूसी हमलों के बीच बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

लंबे समय से रूसी हमलों से जूझ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि हमारे लिए टैंक और विमानों के बिना मारियुपोल को बचाना असंभव है. उन्होंने कहा- यूक्रेन रूसी मिसाइलों को शॉटगन और मशीनगनों से नहीं मार सकता.

Advertisement
Volodymyr Zelenskyy  Volodymyr Zelenskyy

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST
  • बीते दिनों मारियुपोल थिएटर पर हुई थी बमबारी
  • रूस पड़ोसियों को धमकी दे सकता है: जेलेंस्की

रूस के हमले से जूझ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अतिरिक्त टैंकों, विमानों के बिना मारियुपोल को बचाना असंभव है. यूक्रेन रूसी मिसाइलों को शॉटगन और मशीनगनों से नहीं मार सकता. इसलिए हम आवश्यक हथियारों के लिए बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं. अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा- "यूरो-अटलांटिक समुदाय का नेतृत्व कौन कर रहा है? क्या येअभी भी मास्को है?"  

Advertisement

आगे जेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन को विमान नहीं मिलते हैं तो रूस पड़ोसियों को धमकी दे सकता है. पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वो निराश हैं कि यूक्रेन को पोलिश मिग -29 जेट नहीं मिला है.

गौरतलब है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों के तमाम अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद यूक्रेन पर रूस के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. दो सप्ताह पहली ही यहां एक थिएटर पर बमबारी हुई थी. यहां सैकड़ों लोगों ने शरण ली हुई है.

'बात करने का समय आ गया है'

इस हमले के बाद जेलेंस्की ने चेतावनी भरे स्वर में कहा था-  मैं चाहता हूं कि अब हर कोई मेरी बात सुने, खासकर मॉस्को में. शांति पर सार्थक बातचीत हो, रूस के लिए अपनी गलतियों से होने वाले नुकसान को कम करने का एकमात्र मौका है. अब मिलने और बात करने का समय आ गया है. यह यूक्रेन के लिए क्षेत्रीय अखंडता और न्याय बहाल करने का समय है. अन्यथा, रूस का नुकसान इतना बड़ा होगा कि कई पीढ़ियां उसे सुधार नहीं पाएंगी.

Advertisement

बाइडेन का पुतिन पर जबरदस्त प्रहार

पोलैंड से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस और पुतिन पर जबरदस्त प्रहार बोला. शनिवार देर रात बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा कि पुतिन लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं और रुस नाटो देशों में घुसने की कभी भी जुर्रत ना करे. बाइडेन ने ये भी कहा कि यूरोप के देश रूस पर अपनी तेल की निर्भरता कम करे और तेल खरीद कर युद्ध मशीन की मदद ना करें. 

लोकतांत्रिक रूप से चुने गए हैं जेलेंस्की

बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमले का रूस के पास कोई तर्क नहीं है. संबोधन के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया.  बाइडेन ने कहा कि हम यूक्रेन की मदद करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों की वजह से रूस की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement