अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी एक चोरी की गाड़ी में 30 साल का वेनेजुएला का नागरिक पकड़ा गया है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसकी गाड़ी से तीन हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए.
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) का कहना है कि, आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आ रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं.
aajtak.in