समंदर की गहराई से US टॉरपीडो ने ईरानी शिप पर दागी मिसाइलें, VIDEO में कैद हुई तबाही

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि हिंद महासागर में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से हमला कर उसे डुबो दिया. वायरल वीडियो में जहाज में आग और समुद्र में उठती लहरें दिखाई दे रही हैं. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में अमेरिका और इजरायल ईरानी हवाई क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेंगे.

Advertisement
हिंद महासागर में यूएस पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत डुबोया (Photo: Screengrab) हिंद महासागर में यूएस पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत डुबोया (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि हिंद महासारग में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से हमला कर उसे डुबो दिया. उन्होंने कहा कि यह जहाज अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन अमेरिकी सबमरीन ने उसे निशाना बनाया.

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि समुद्र के अंदर से किए गए टॉरपीडो हमले के बाद ईरानी जहाज में भीषण आग लग गई. इसके बाद समुद्र का पानी काफी ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है. इस खौफनाक वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए. 

Advertisement

 

इंडियन ओशन में अमेरिकी पनडुब्बी की बड़ी कार्रवाई

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि पिछली रात हमने उनका प्रमुख जहाज डुबो दिया.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई इंडियन ओशन क्षेत्र में की गई. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर अमेरिका और इजरायल की वायुसेनाएं ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेंगी. उन्होंने इसे पूरी तरह निर्विवाद और बिना किसी चुनौती वाला नियंत्रण बताया.


एक हफ्ते में ईरानी हवाई क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण का दावा


रक्षा मंत्री हेगसेथ के मुताबिक यह अभियान दिन रात चलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइल और रक्षा संरचना के साथ साथ उसके सैन्य नेताओं को निशाना बनाया जाएगा. उनका कहना था कि तेहरान और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के ऊपर केवल अमेरिका और इजरायल की हवाई ताकत दिखाई देगी. इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »