scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शादी से पहले मिला धोखा-BF को रंगे हाथों पकड़ा, दर्द से टूटी CID एक्ट्रेस, 13 साल से अकेले काट रही जिंदगी

cid actress ansha sayed cheated by boyfriend
  • 1/8

CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है. इस शो ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया है. उन्हीं में से एक अंशा सैयद भी हैं. शो में उन्होंने पूर्वी का किरदार निभाया था. इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. 
 

cid actress ansha sayed cheated by boyfriend
  • 2/8

अंशा सैयद आज टीवी की बड़ी एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. उनके पास दौलत-शोहरत हर चीज है. लेकिन फिर भी पर्सनल लाइफ में उन्हें बॉयफ्रेंड से धोखा मिला. 

cid actress ansha sayed cheated by boyfriend
  • 3/8

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में अंशा सैयद ने अपने टूटे रिश्ते पर बात की. उन्होंने बताया की प्यार में उन्हें धोखा मिला, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया था. 

Advertisement
cid actress ansha sayed cheated by boyfriend
  • 4/8

अंशा से पूछा गया कि उनका रिश्ता कितने साल का था और क्यों टूटा था? इसपर उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता 3 साल चला था. 

cid actress ansha sayed cheated by boyfriend
  • 5/8

अंशा बोलीं- हमारा रिश्ता काफी सीरियस था. हम लोग एक दूसरे से शादी करने वाले थे. लेकिन वो शख्स उसी टाइम पर किसी और भी डेट कर रहा था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बॉयफ्रेंड की किसी दूसरी लड़की के साथ फेसबुक चैट पड़ ली थी. 

cid actress ansha sayed cheated by boyfriend
  • 6/8

अंशा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया है, तो उन्होंने तुरंत ब्रेकअप कर लिया था. 
 

cid actress ansha sayed cheated by boyfriend
  • 7/8

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने उस शख्स को काफी खरी-खोटी सुनाई थी. अंशा ने यह भी कहा कि ब्रेकअप के बाद से वो पिछले 12-13 सालों से सिंगल हैं, उनका कोई पार्टनर नहीं है. 

cid actress ansha sayed cheated by boyfriend
  • 8/8

अंशा ने कहा कि बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद वो दोबारा कभी रिश्ते में नहीं आईं. उनका कहना है कि शुरुआत में उन्हें अकेलापन फील होता था, लेकिन अब वो सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. 

 

(Photo: Instagram/@iamrealanshasayed)

Advertisement
Advertisement