कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ की चोट, ट्रंप ने एक्शन की कर दी शुरुआत

लेविट ने कहा, 'मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ, कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ और हमारे देश में भेजे गए अवैध फेंटेनाइल के लिए चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जिसने 10 लाख अमेरिकियों की जान ले ली है.' लेविट ने 1 मार्च से टैरिफ की रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया, जैसा कि कुछ मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया था.

Advertisement
आज से शुरू हो रहे ट्रंप के टैरिफ आज से शुरू हो रहे ट्रंप के टैरिफ

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 01 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस हफ्ते के अंत यानी शनिवार से कनाडा, चीन और मेक्सिको सहित प्रमुख अमेरिकी व्यापारिक भागीदारों पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ब्रीफिंग रूम में पत्रकारों से कहा कि ट्रंप मेक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ-साथ चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे. 

Advertisement

अवैध फेंटेनाइल से अमेरिका में 10 लाख मौतें

यह कदम उन देशों के खिलाफ उठाया जा रहा है जो अवैध फेंटानाइल (मादक पदार्थ) की आपूर्ति और वितरण की अनुमति देकर अमेरिका में नशीली दवाओं की समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं. लेविट ने कहा, 'मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ, कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ और हमारे देश में भेजे गए अवैध फेंटेनाइल के लिए चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जिसने 10 लाख अमेरिकियों की जान ले ली है.'

लेविट ने 1 मार्च से टैरिफ की रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया, जैसा कि कुछ मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया था. उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट्स गलत हैं और ट्रंप 1 फरवरी से देशों पर टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, 'ये राष्ट्रपति द्वारा किए गए वादे और निभाए गए वादे हैं.'

Advertisement

चीन पर 60 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया था वादा

ट्रंप कहते रहे हैं कि वह 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको से आने वाले आयातित उत्पादों पर टैरिफ लगाने की अपनी धमकी पर अमल करेंगे. चुनावी अभियान के दौरान ट्रंप ने चीन में बने उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही थी. हालांकि, अपने कार्यकाल के पहले दिन उन्होंने इस पर तत्काल कोई कदम नहीं उठाया, बल्कि अपनी प्रशासनिक टीम को इस मामले पर गहन अध्ययन करने का आदेश दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »