तेहरान, तबरेज... ईरान में शहर-शहर तबाही, 8 Videos में देखें US-इजरायली हमले का कहर

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े नेता मारे गए हैं. ईरान के तेहरान, इस्फहान, कुम, करमानशाह, लोरेस्तान, कराज, तबरेज सहित कई शहरों में मिसाइल हमले हुए हैं, जिनमें स्कूलों और नागरिक इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है.

Advertisement
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान को हो रहा भारी नुकसान (Photo: Reuters/AP) अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान को हो रहा भारी नुकसान (Photo: Reuters/AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार (28 फरवरी 2026) को ईरान पर भीषण हमला किया जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े नेताओं की मौत हो गई. ईरान के सैन्य, खुफिया, परमाणु और राजनीतिक ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले को अमेरिका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' और इजरायल ने 'लायन्स रोर' नाम दिया.

ईरान पर हमले अभी भी जारी हैं और ईरान ने भी अपने लीडर की हत्या की कसम खाई है. ईरान ने कहा है कि वो ऐसा हमला करेगा कि अमेरिका और इजरायल अपने किए पर पछताएंगे.

Advertisement

अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को भारी नुकसान हो रहा है. ईरान के कम से कम 14-15 प्रमुख शहर और क्षेत्रों पर हमले हुए हैं.

ईरान की न्यूज एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेहरान के डाउनटाउन में तीन धमाके हुए हैं. अमेरिकी-इजरायली मिसाइलों ने दानेशगाह स्ट्रीट और जम्हूरी क्षेत्र में हमले किए हैं.

राजधानी के अलावा कोम, करमानशाह, लोरेस्तान, कराज और तबरीज शहरों में भी हमले हुए हैं.

तेहरान में कहां-कहां हमले हुए?

अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में सबसे अधिक हमले किए जिसमें सर्वोच्च लीडर खामेनेई के आवास, इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री के आसपास, डिफेंस मिनिस्ट्री, एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन और सिक्योरिटी हेडक्वार्टर्स पर हमले हुए हैं.

खामेनेई के आवास पर हुए हमले की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है जिसमें उनके आवास से धमाके के बाद काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है. देखें वीडियो:

Advertisement

खामेनेई की मौत की खबर देते हुए ईरान का एक टेलीविजन एंकर फफक-फफककर रो पड़ा जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. यहां देखें वीडियो:

ईरान की न्यूज एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेहरान के डाउनटाउन में तीन धमाके हुए हैं. अमेरिकी-इजरायली मिसाइलों ने दानेशगाह स्ट्रीट और जम्हूरी क्षेत्र में हमले किए हैं.

राजधानी के अलावा इस्फहान, कोम, करमानशाह, लोरेस्तान, कराज और तबरीज शहरों में भी हमले हुए हैं.

इस्फहान: ईरान के प्रमुख परमाणु रिसर्च और कन्वर्जन सुविधाएं यहां हैं. कई सैन्य और परमाणु-संबंधित टार्गेट निशाने पर हैं.

कुम: यूरेनियम संवर्धन से जुड़े अंडरग्राउंड सेंटर्स के पास हमले.

कराज: सैन्य और खुफिया ठिकानों पर हमले.

करमानशाह: बैलिस्टिक मिसाइल स्टोरेज, लॉन्च साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम (जैसे SA-65) पर हमले. पश्चिमी ईरान में मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया गया.

तबरेज: मिसाइल स्टोरेज और लॉन्च इतिहास से जुड़े क्षेत्र.

मिनाब: दक्षिणी ईरान (हॉर्मोजगान प्रांत) में लड़कियों के प्राथमिक स्कूल Shajarah Tayyebeh पर हमला, जो IRGC नौसेना बेस के पास था. ईरानी मीडिया के अनुसार स्कूल पर हुए हमले में 85-118 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं.

इसके अलावा शिराज, उर्मिया, चाबहार पोर्ट के पास कोनरक पोर्ट, बुशहर जैसे जगहों पर हमले हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement