अमेरिका के कब्जे में टैंकर! गुयाना ने कहा- ये हमारा नहीं, फर्जी तरीके से यूज कर रहा था झंडा

सीजफायर की कोशिश नाकाम रही है, ईरान और अमेरिका के बीच जंग के हालात फिर से शुरू हो गए हैं. इसका असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है. इस बीच गुयाना ने कहा है कि एशिया में अमेरिका ने जिस टैंकर को जब्त किया, वह फर्जी तरीके से गुयाना का झंडा फहरा रहा था.

Advertisement
जानकारी के मुताबिक, जहाज का नाम पहले फोनिक्स था. (Photo: ITG) जानकारी के मुताबिक, जहाज का नाम पहले फोनिक्स था. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

अमेरिका‑ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों पक्षों की ओर से शांति वार्ता दोबारा शुरू करने की बातें जरूर सामने आई हैं, लेकिन इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं मिली है. इस बीच दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना ने कहा है कि एशिया में अमेरिका द्वारा जब्त किया गया टैंकर, जिस पर प्रतिबंधित ईरानी कच्चे तेल की ढुलाई का आरोप है, धोखाधड़ी के तहत गुयाना का झंडा फहरा रहा था.

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, यह जानकारी गुयाना के मैरिटाइम एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने दी. विभाग ने बताया कि इस जहाज का नाम पहले फोनिक्स था, जिसकी जानकारी अमेरिकी ट्रेजरी ने जहाज पर प्रतिबंध लगाते समय भी दी थी. बयान में कहा गया है, यह जहाज गुयाना में रजिस्टर नहीं है, इसलिए रजिस्ट्रेशन फर्जी है और यह मामला धोखाधड़ी वाला है.

Advertisement

बयान में आगे कहा गया कि हालांकि जहाज का नाम बदल गया है, लेकिन इंटरनेशनल मैरिटाइम ऑर्गनाइजेशन (IMO) संख्या अंतर्राष्ट्रीय डेटाबेस में अब भी फोनिक्स के रूप में दर्ज है. गुयाना के रजिस्टर में इस जहाज या उसके नाम का कोई रिकॉर्ड नहीं है.

यह भी पढ़ें: US-Israel-Iran War LIVE: ईरान में कुछ जगहों पर धमाकों की आवाज, इजरायल बोला- US का इशारा मिलते ही जंग फिर होगी शुरू

ईरान यात्रा से बचने की सलाह

भारत सरकार ने गुरुवार को अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सख्त सलाह जारी की है. यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के दोबारा शुरू होने की खबरें सामने आई हैं.

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि क्षेत्र में जारी तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर पाबंदियां और परिचालन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे ईरान के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब भी प्रभावित हो रही हैं.

Advertisement

दूतावास ने साफ कहा है कि भारतीय नागरिक हवाई या जमीनी किसी भी माध्यम से ईरान की यात्रा न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »