US Election: इलेक्टोरल वोट को लेकर छिड़ी जंग, जानें किस राज्य के पास कितनी ताकत?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. हर किसी की नजर उन राज्यों पर है जहां इलेक्टोरल वोट अधिक हैं. किस राज्य के खाते में कितने इलेक्टोरल वोट हैं एक नजर डालें..

Advertisement
US Elections result 2020 US Elections result 2020

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST
  • अमेरिका में जारा है वोटों की गिनती
  • डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में कड़ा मुकाबला

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है. अमेरिकी जनता ने अपना मतदान कर दिया है लेकिन अब हर किसी की नजरें इलेक्टर्स पर टिकी हैं. अमेरिका में अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या के आधार पर इलेक्टोरल वोट की लिमिट तय की गई है. जिसके खाते में अधिक इलेक्टोरल वोट होंगे, वही राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाजी मार जाएगा. 

Advertisement

अमेरिका में कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर सिर्फ दो या तीन ही इलेक्टोरल वोट हैं जबकि टेक्सास, कैलिफॉर्निया, फ्लोरिडा जैसे राज्यों की गिनती उनमें होती है जहां सबसे अधिक इलेक्टरोल वोट हैं. 

किस राज्य के हाथ में कितने इलेक्टरोल वोट? 


1.    कैलिफोर्निया - 55 
2.    टेक्सास - 38  
3.    फ्लोरिडा - 29  
4.    न्यूयॉर्क - 29  
5.    इलिनोइस - 20  
6.    पेंसिल्वेनिया - 20  
7.    ओहियो - 18  
8.    मिशिगन - 16  
9.    जॉर्जिया - 16  
10.    उत्तरी कैरोलिना - 15  
11.    न्यू जर्सी - 14  
12.    वर्जीनिया - 13  
13.    वाशिंगटन - 12  
14.    टेनेसी - 11  
15.    एरिज़ोना - 11  
16.    मैसाचुसेट्स - 11  
17.    इंडियाना - 11  
18.    विस्कॉन्सिन - 10  
19.    मैरीलैंड - 10  
20.    मिनेसोटा - 10  
21.    मिसौरी - 10  
22.    दक्षिण कैरोलिना - 9  
23.    अलबामा - 9  
24.    कोलोराडो - 9  
25.    कनेक्टिकट - 7  
26.    ओक्लाहोमा - 7  
27.    ओरेगन - 7  
28.    यूटा - 6  
29.    अरकंसास - 6  
30.    आयोवा - 6  
31.    मिसिसिपी - 6  
32.    नेवादा - 6  
33.    आयोवा – 6
34.    कैंसास - 6
35.    न्यू मैक्सिको - 5  
36.    नेब्रास्का - 5  
37.    वेस्ट वर्जीनिया - 5  
38.    हवाई - 4  
39.    इदाहो - 4  
40.    न्यू हैम्पशायर - 4  
41.    रोड आइलैंड - 4  
42.    माएन - 4
43.    दक्षिण डकोटा - 3  
44.    वायोमिंग - 3  
45.    अलास्का - 3  
46.    नॉर्थ डकोटा - 3  
47.    मोंटाना - 3  
48.    डेलावेयर - 3  
49.    कोलंबिया जिला - 3  
50.    वरमोंट - 3

Advertisement

आपको बता दें कि अगर किसी राज्य में कोई पार्टी अधिक वोट ले आती है, तो फिर उस राज्य के सभी इलेक्टोरल वोट उसी पार्टी के खाते में जाते हैं. चुनाव जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवारों को 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत है.

अलग-अलग राज्यों में वोटों की गिनती अलग वक्त पर शुरू हो गई है, कुछ राज्यों ने नतीजे घोषित किए हैं लेकिन अभी ये अंतिम नतीजे नहीं हैं क्योंकि काफी राज्यों में मेल-इन वोटों की गिनती शुरू नहीं हुई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »