US Election: चुनावों में 'समोसा कॉकस' ने मारी बाजी, भारतीय मूल के 4 उम्मीदवार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. चुनावों में भारतीय मूल के चार उम्मीदवारों को जीत मिली है.

Advertisement
डेमोक्रेट्स की ओर से उम्मीदवार राजा कृष्णमूर्ति डेमोक्रेट्स की ओर से उम्मीदवार राजा कृष्णमूर्ति

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST
  • डेमोक्रेट्स की ओर से भारतीय उम्मीदवारों की जीत
  • भारतीय मूल के 4 उम्मीदवार हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव चुने गए

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. अभी शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं, इन चुनावों में भारतीय-अमेरिकी वोटरों की अहम भूमिका थी. इस बीच भारतीय मूल के चार उम्मीदवारों को चुनाव में जीत मिली है. डेमोक्रेट्स की ओर से हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव के उम्मीदवार चार भारतीय मूल के नेताओं ने जीत दर्ज की है. 

इनमें ऐमी बेरा, प्रमिला जयापाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति शामिल हैं. बता दें कि इस चुनाव में काफी भारतीय-अमेरिकी मूल के वोटर की भूमिका अहम थी, डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से भारतीय वोटरों को लुभाने के लिए काफी कोशिश की गई थी.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV


बता दें कि चुनाव से पहले राजा कृष्णमूर्ति ने भारतीय मूल के उम्मीदवारों के लिए समोसा कॉकस की उपाधि दी थी. जिनमें से अधिकतर ने जीत दर्ज कर ली है. जिन चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, उनके अलावा कमला हैरिस भी इस समोसा कॉकस का हिस्सा रही थीं.

राजा कृष्णमूर्ति ने अपने इलाके में प्रीस्टन नील्सन को हराया, तो वहीं रो खन्ना ने रिपब्लिक पार्टी के ही भारतीय मूल के उम्मीदवार रितेश टंडन को मात दी. रो खन्ना के लिए कैलिफोर्निया में ये तीसरी लगातार जीत है. जबकि चार उम्मीदवारों में सबसे सीनियर डॉ. एमी बेरा ने लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है. 

आपको बता दें कि अमेरिकी संसद में हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव निचला सदन होता है, जबकि सीनेट ऊपरी सदन होता है. निचली सदन और ऊपरी सदन मिलकर ही अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं, जिसके लिए 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »