रेयर मिनरल्स, 200 बोइंग विमान की खरीद और बीफ के लिए मार्केट... व्हाइट हाउस ने जारी की ट्रंप-जिनपिंग बैठक की फैक्ट शीट

व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि अमेरिका और चीन को निष्पक्षता और पारस्परिक सम्मान के आधार पर रणनीतिक स्थिरता वाला रचनात्मक संबंध विकसित करना चाहिए. वैश्विक सुरक्षा के मुद्दों पर भी दोनों देशों के बीच कई अहम सहमतियां बनीं.

Advertisement
समझौते के तहत चीन 200 अमेरिकी बोइंग विमान खरीदेगा (Photo- Agency) समझौते के तहत चीन 200 अमेरिकी बोइंग विमान खरीदेगा (Photo- Agency)

रोहित शर्मा

  • वॉशिंगटन,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:14 AM IST

दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों, अमेरिका और चीन के बीच हाल ही में हुई हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद व्हाइट हाउस ने आधिकारिक 'फैक्ट शीट' जारी कर दी है. इसमें कई बड़े समझौतों और सहमतियों की जानकारी दी गई है.

इस बैठक को अमेरिका-चीन संबंधों में नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है. व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों देशों ने निष्पक्षता और पारस्परिकता के आधार पर 'रणनीतिक स्थिरता के रचनात्मक संबंध' बनाने पर जोर दिया है.

Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी भारी नौसैनिक तनाव के बीच दोनों महाशक्तियों ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा और साझा रुख अपनाया है. फैक्ट शीट के मुताबिक, अमेरिका और चीन इस बात पर सहमत हुए हैं कि "ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते." इसके साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण 'होर्मुज स्ट्रैट' को तुरंत दोबारा खोलने का आह्वान किया. 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि दोनों देशों ने साफ कर दिया है कि किसी भी देश या संगठन को इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से 'टोल' (Toll) वसूलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 'घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है', चीन से लौटते ही ट्रंप की ईरान को फिर धमकी, नेतन्याहू से भी की बात

कई अहम समझौते

उत्तर कोरिया को लेकर भी अमेरिका और चीन ने साझा रुख अपनाया. दोनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के अपने साझा लक्ष्य की पुष्टि की. व्यापार और सप्लाई चेन के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण फैसले हुए. चीन ने अमेरिका की उन चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया जो रेयर अर्थ मिनरल्स और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति में कमी से जुड़ी थीं. इसमें यट्रियम, स्कैंडियम, नियोडिमियम और इंडियम जैसे अहम खनिज शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल हाईटेक और रक्षा उद्योगों में होता है.

Advertisement

इस बैठक से अमेरिकी अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट जगत को बहुत बड़ा बूस्ट मिला है:

बोइंग विमान डील: चीन ने अपनी घरेलू एयरलाइनों के लिए शुरुआती तौर पर अमेरिका में निर्मित 200 बोइंग विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है.

कृषि उत्पाद: अक्टूबर 2025 में किए गए सोयाबीन खरीद समझौतों के अलावा, चीन अब वर्ष 2026, 2027 और 2028 में हर साल कम से कम 17 बिलियन डॉलर के अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदेगा.

अमेरिकी बीफ (Beef) को बाजार: इसके साथ ही चीन ने अमेरिकी बीफ बाजार के लिए भी रास्ता खोला है. चीन ने 400 से ज्यादा अमेरिकी बीफ प्रोसेसिंग इकाइयों के लाइसेंस को नवीनीकृत करते हुए नए प्लांट्स को भी मंजूरी दी है.

यह भी पढ़ें: 'हम बीजिंग के गुलाम नहीं...', चीन की हेकड़ी और ट्रंप की धमकी पर भड़के ताइवान के राष्ट्रपति

रणनीतिक जानकारों का मानना है कि ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हुए इन आर्थिक और कूटनीतिक समझौतों से वैश्विक बाजारों में छाई अनिश्चितता काफी हद तक दूर होगी. इसके अलावा, यह बैठक दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने और वैश्विक व्यापार को स्थिर करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement