'आकर देखो पुतिन ने क्या हाल कर दिया...', जेलेंस्की ने ट्रंप को दिया यूक्रेन आने का न्योता

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा कर यह जानें कि पुतिन ने उनके देश का क्या हाल कर दिया है.

Advertisement
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

रूस और यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. शांति वार्ता को लेकर तमाम तरह के प्रयासों के बीच युद्ध जारी है. इस बीच रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों ने यूक्रेन के सूमी शहर को छलनी कर दिया था. इस घटना में 34 लोगों की मौत हुई थी. अब जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है.

Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा कर यह जानें कि पुतिन ने उनके देश का क्या हाल कर दिया है.

जेलेंस्की ने ट्रंप से आग्रह किया कि वह किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले या कोई भी एग्रीमेंट करने से पहले यूक्रेन का दौरा करें. जेलेंस्की ने सीबीएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि कृपया, कई भी फैसला लेने से पहले, किसी भी तरह की बातचीत करने से पहले यूक्रेन आकर यहां आम लोगों, नागरिकों और योद्धाओं से मिलें. यहां के अस्पतालों और चर्चों का दौरा करें.

बता दें कि यूक्रेन के उत्तरी शहर सूमी में रविवार सुबह हुए भीषण रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कई लोगों की मौत हुई थी और 83 से अधिक लोग घायल हो गए थे. यह हमला यूक्रेन पर इस साल के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए बेहद क्रूर बताया था.

Advertisement

जेलेंस्की ने कहा था कि केवल दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं. निर्दोष लोगों की जान लेना... और वो भी उस दिन जब लोग चर्च में पूजा के लिए जाते हैं – पाम संडे के दिन .जेलेंस्की ने एक भयावह वीडियो भी साझा किया था, जिसमें सड़कों पर पड़ी लाशें, जली हुई बस और खाक हुए वाहन दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस हमले पर रूसी पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »