UAE जाने से पहले करा लें मेडिकल इंश्योरेंस, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने यूएई जाने वाले अपने नागरिकों को यात्रा से पहले पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा लेने की सलाह दी है. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक कई भारतीयों को अचानक बीमारी या इमरजेंसी में भारी मेडिकल बिल का सामना करना पड़ा, जो कई बार मरीज और उसके परिवार की क्षमता से बाहर था. मिशन ने कहा है कि बीमा में कैशलेस सुविधा और मेडिकल रिपैट्रिएशन का खर्च शामिल होना चाहिए.

Advertisement
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त मेडिकल इंश्योरेंस लेने की सलाह दी है (Photo: AP) भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त मेडिकल इंश्योरेंस लेने की सलाह दी है (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई जाने वाले अपने नागरिकों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा जरूर करवा लें. यह सलाह मंगलवार को दुबई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जारी की. मिशन ने बताया कि अचानक बीमारी या इमरजेंसी की स्थिति में कई भारतीयों को भारी भरकम अस्पताल बिल चुकाने पड़े हैं. बीमा में कैशलेस सुविधा और जरूरत पड़ने पर मरीज को भारत वापस लाने का खर्च भी शामिल होना चाहिए.

Advertisement

यह सलाह उन सभी भारतीयों के लिए है जो घूमने या पर्यटन के मकसद से यूएई जा रहे हैं. दुबई के वाणिज्य दूतावास ने अपनी पोस्ट में साफ कहा है कि ऐसे सभी लोग यात्रा शुरू होने से पहले पर्याप्त और सही मेडिकल बीमा ले लें. यानी बीमा सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि ऐसा होना चाहिए जो जरूरत के वक्त सच में काम आए.

एडवाइजरी में बीमा की शर्तों पर भी जोर दिया गया है. बीमा ऐसा हो जिसमें कैशलेस इलाज की सुविधा मिले. इसके साथ ही अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी की हालत में मरीज को भारत वापस लाने यानी मेडिकल रिपैट्रिएशन का खर्च भी उसमें शामिल होना चाहिए. कैशलेस सुविधा का आम मतलब है कि इलाज के समय मरीज को अपनी जेब से अस्पताल को पैसे नहीं देने पड़ते.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच हूतियों का बड़ा दावा, कहा- बैलिस्टिक मिसाइल से सऊदी रक्षा मंत्रालय पर हमला किया

Advertisement

इस सलाह के पीछे की वजह भी मिशन ने बताई है. अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई तथा उत्तरी अमीरात में भारत के वाणिज्य दूतावास के पास ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिक अचानक मेडिकल इमरजेंसी में फंस गए और उन पर भारी बिल आ गया. कई बार ये बिल इतने बड़े थे कि मरीज या उसके परिवार वाले उन्हें चुका ही नहीं सकते थे. भारतीय मिशन के मुताबिक इसकी वजह अपर्याप्त बीमा कवरेज रही.

यह एडवाइजरी सिर्फ पर्यटकों तक सीमित नहीं है. जो भारतीय यूएई में रोजगार वीजा पर रह रहे हैं या किसी के आश्रित के तौर पर वहां रहते हैं, उन्हें भी सलाह दी गई है कि वे अपना मेडिकल बीमा जांच लें. उन्हें यह पक्का करना है कि बीमा यूएई में होने वाले सभी मेडिकल खर्च को कवर करता हो. साथ ही बीमा में भारत तक मेडिकल रिपैट्रिएशन का खर्च भी शामिल होना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »