वायरल हुई ट्रंप और फ्रांस के राष्‍ट्रपति के बीच 'फ्रेंच किस'

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं. यहां उनका स्‍वागत अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया. हालांकि मैक्रों और ट्रंप के मुलाकात के दौरान एक अजब वाकया हुआ. मैक्रोन और ट्रंप ने एक दूसरे के साथ फ्रेंच किस शेयर किया.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्‍ट्रपति के बीच 'फ्रेंच किस डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्‍ट्रपति के बीच 'फ्रेंच किस

अंकुर कुमार / मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं. यहां उनका स्‍वागत अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया. फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी पत्‍नी ब्रिगिट भी है. हालांकि मैक्रों और ट्रंप के मुलाकात के दौरान एक अजब वाकया हुआ. मैक्रोन और ट्रंप ने एक दूसरे के साथ फ्रेंच किस शेयर किया.

40 साल के एमानुएल मैक्रों और 72 साल के ट्रंप के बीच यह किस काफी वायरल हो गया. यह किस एग्‍ज‍िक्‍यूटिव मैंशन की सीढ़ियों पर किया गया.

Advertisement

आपको बता दें कि दोनों मंगलवार को वॉश‍िंगटन के ऊपर हेलिकॉप्‍टर राइड भी लेंगे. वहीं पोटोमैक नदी के पास स्‍थि‍त जॉर्ज वॉश‍िंगटन के मॉउंट वॉर्नन में डिनर करेंगे. वहीं मैक्रोन बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस में भाषण भी देंगे. वहीं ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान दोनों राष्‍ट्राध्‍यक्ष सीरिया, ट्रेड, नॉर्थ कोरिया और इरान के मुद्दे पर बात कर सकते हैं. वहीं ट्रंप के साथ ही मैक्रों की पत्‍नी ब्रिग‍िट्टे और ट्रंप की पत्‍नी मेलिना के बीच भी नजदीकियां देखी गई. दोनों वाइट हाउस के गार्डन में टहलती नजर आईं.

आपको बता दें कि फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोमवार को वाइट हाउस लॉन में एक पेड़ लगाया. मौके पर दोनों राष्‍ट्रपति अपनी पत्‍नी के साथ मौजूद थे. यह पेड़ मैक्रों व उनकी पत्‍नी, फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों की ओर तोहफे में दिया गया है.

Advertisement

यूरोपीयन सेसिल ओक का यह पेड़ साढ़े चार फीट लंबा होता है और इसका अस्‍तित्‍व पांच से दस साल तक रहता है. प्रथम विश्‍व युद्ध की जगह बेलेउ वुड्स से यह पेड़ लाया गया है, जहां 9,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. इसके बाद दोनों पत्‍नी के साथ जार्ज वाशिंगटन मैंशन के लिए निकल गए. करीब 500 सैनिक और दर्जनों अधिकारी व्‍हाइट हाउस में मैक्रों का अभिवादन करेंगे, जिसके बाद मैक्रों व ट्रंप की संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »